PlayBreaking News

मई में भी जारी रही FPI बिकवाली:विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार से बड़ी निकासी, 5 महीनों में ₹2.2 लाख करोड़ निकाले

मई में भी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की बिकवाली जारी रही है। पिछले पांच महीनों में विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से कुल ₹2.2 लाख करोड़ निकाल चुके हैं।
Follow on Google News
विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार से बड़ी निकासी, 5 महीनों में ₹2.2 लाख करोड़ निकाले
AI Generated Image

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली जारी है। मई 2026 में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से ₹27,048 करोड़ निकाल चुके हैं। ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी निवेशक लगातार भारतीय इक्विटी बाजार में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं।

5 महीनों में ₹2.2 लाख करोड़ से ज्यादा की बिकवाली

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2026 में अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से ₹2.2 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम निकाली है। यह आंकड़ा पूरे साल 2025 की कुल बिकवाली से भी ज्यादा हो चुका है। साल 2025 में विदेशी निवेशकों ने पूरे वर्ष में कुल ₹1.66 लाख करोड़ की बिकवाली की थी।

फरवरी छोड़ हर महीने बिकवाली

डेटा के अनुसार फरवरी को छोड़कर विदेशी निवेशक इस साल हर महीने नेट सेलर्स रहे हैं।

महीनेवार FPI फ्लो

  • जनवरी: ₹35,962 करोड़ की बिकवाली
  • फरवरी: ₹22,615 करोड़ का निवेश
  • मार्च: ₹1.17 लाख करोड़ की रिकॉर्ड बिकवाली
  • अप्रैल: ₹60,847 करोड़ का आउटफ्लो
  • मई: अब तक ₹27,048 करोड़ की बिकवाली

फरवरी में जरूर राहत देखने को मिली थी लेकिन उसके बाद लगातार बाजार से पैसा निकलता रहा।

रूस से सस्ता तेल बंद! होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का बड़ा झटका, अब आसमान छुएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

बाजार में बढ़ सकती है अस्थिरता

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ग्लोबल हालात जल्द नहीं सुधरे तो भारतीय बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी फिलहाल बाजार को संभाले हुए है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts