Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

450 करोड़ रुपए में बनेंगे संत श्री रविदास सहित चार महालोक

वेदांत पीठ की होगी स्थापना, अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक भी बनेगा
Follow on Google News
450 करोड़ रुपए में बनेंगे संत श्री रविदास सहित चार महालोक

भोपाल। प्रदेश में संत श्री रविदास सहित चार महालोक और वेदांत पीठ बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सरकार ने बजट प्रावधान कर दिया है। इन्हे तैयार करने का काम मध्य प्रदेश राज्य टूरिज्म बोर्ड को दिया गया है। यह महालोक तीर्थ यात्रियों और धार्मिक पर्यटकों के हिसाब से बनाए जाएंगे। संत श्री रविदास सागर, रामचंद वनवासी महालोक चित्रकूट, श्री राजाराम महालोक ओरछा और श्री देवी महालोक सलकनपुर में बनाया जाएगा। यहां पर्यटकों को ठहरने, प्रकाश, पानी तथा भ्रमण करने की उत्तम व्यवस्था की जाएगी।

इसके साथ ही इन धार्मिक स्थलों से जुड़ी जानकारियों तथा छायाचित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही महालोक आस-पास के क्षेत्रों को पर्यटन और मनोरंजन के हिसाब से विकसित किया जाएगा। इसके अलावा यहां हॉकर्स कॉर्नर और बाजार भी बनाए जाएंगे, जहां से लोग फूल-माला, प्रसाद, पूजा पाठ की सामग्री ले सकेंगे। इसी के बगल में होटल, जलपान गृह और चाय- नाश्ता के एरिया विकसित होंगे। इसी के साथ पार्किंग स्थल भी बनाए जाएंगे।

इन क्षेत्रों के रख रखाव और देख रेख का काम स्थानीय निकायों, पंचायतों और ट्रस्टों को सौंपा जाएगा। इससे लगे हुए कुछ ऐसे भी क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा जहां निवेशक भी भी आ सकें।

वेदांत पीठ में धर्म-अध्यात्म पर होगा शोध

वेदांत पीठ में धर्म-अध्यात्म पर शोध किया जाएगा। शोधार्थियों को यहां अध्ययन सुविधा के साथ शोध करने के लिए तमाम तरह की सुविधाएं मिलेंगी। वेदों के संबंध में लोगों को शिक्षा भी दी जाएगी। 341 करोड़ रुपए खर्च पीठ की स्थापना होगी। मध्य प्रदेश संस्कृत परिषद की स्थापना भी की जाएगी।

अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक : ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से भी बजट आवंटित किया गया है। बताया जाता है कि इनमें शोध संस्थान भी बनाया जाएगा। अटल बिहारी के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

ये राशि होगी खर्च (करोड़ में)

वेदांत पीठ की स्थापना                       341.00 मप्र संस्कृत परिषद                            75.00 स्मारकों, संग्रहालयों की स्थापना           25.00 संत श्री रविदास महालोक सागर           5.00 श्रीदेवी माहलोक सलकनपुर                1.00 श्रीराजाराम महालोक ओरछा               1.00 श्री रामचंद्र वनवासी महालोक चित्रकूट   1.00 अटल विहारी वाजपेयी स्मारक             1.00 कुल लागत                                      450.00
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts