रूस में चार भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से मौत, मृतकों में दो लड़कियां शामिल

मास्को। रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई। यहां स्थित भारतीय मिशन उनके शव जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। चारों छात्र वेलिकी नोवगोरोद शहर में स्थित नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें 18 से 20 साल के दो लड़के और दो लड़कियां थीं।
कैसे हुआ हादसा ?
स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।











