PlayBreaking News

चौथी बार शांति के नोबेल के लिए नामित हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Follow on Google News
चौथी बार शांति के नोबेल के लिए नामित हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चौथी बार शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इस बार रिपब्लिकन सांसद क्लाउडिया टेनी ने उनका नाम प्रस्तावित किया है। क्लाउडिया ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान इजरायल, बहरीन और यूएई के बीच समझौता कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि ट्रंप की वजह से ही मध्य एशिया में चल रहा तनाव कम हुआ था। बाद में मोरक्को और सूडान ने भी ऐसे समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि ट्रंप ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने 30 साल के संघर्ष को कम करने में बड़ी भूमिका निभाई। काफी समय तक कई संगठन और देश प्रयास करते रहे, लेकिन समझौता नहीं हो पाया था।

तीन बार पहले किया जा चुका है नामित

ज्ञात हो कि डोनाल्ड ट्रंप को पहले भी तीन बार शांति के नोबेल के लिए नामित किया जा चुका है। 2018 में पहली बार नॉर्वे की सांसद क्रिश्चियन टाइब्रिंग ने उनको नामित किया था। इसके बाद 2020 में ऑस्ट्रेलियन सांसदों के एक ग्रुप ने उनका नाम नोबेल के लिए प्रस्तावित कियाथा। वहीं 2021 में स्वीडन की एक पार्टी ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की मांग की थी।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts