Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिलकर उमा भारती ने उठाया यह मुद्दा..!

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर मुलाकात की। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा है। इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी मुलाकात कर अपनी बात रखी।
मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिलकर उमा भारती ने उठाया यह मुद्दा..!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार को चर्चा में रहीं। उन्होंने दो प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और अपनी मांग उनके सामने रखीं। वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि माता बेटी बाई सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विराट गौ संवर्धन सभा में किसानों एवं गौ भक्तों के द्वारा पारित प्रस्तावों का ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपा, साथ में कार्यक्रम के संयोजक अशोक त्रिपाठी भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि मुझे डॉ. मोहन यादव पर विश्वास है कि गौ पालन एवं गौ संवर्धन संबंधी यह मांगे सरकारी नीतियों में परिवर्तित होकर लागू हो जाएंगी।

    भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष से चर्चा

    पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय भी पहुंचीं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैं अपने भाई और प्रदेश अध्यक्ष से मिलने आई हूं। मुझे कार्यालय आकर अच्छा लगा, पहले भी कई बार बीच में आई हूं। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण, संवर्धन के लिए समन्वय बनना चाहिए। कुछ दिन पहले गौसंवर्धन को लेकर विराट सभा हुई, जिसमें किसान एकत्रित हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बात भी हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उमा भारती से मुलाकात के बाद कहा कि उमा भारती ने गाय को लेकर कई सुझाव दिए हैं। उनकी सभी बातों से सरकार और संगठन सहमत है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी सुझाव दिए थे, सरकार उनके सुझावों पर अमल करेगी।

    मुख्यमंत्री को दिए ये सुझाव 

    दो दिन पहले ही उमा भारती ने मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव के सामने ये चुनौतियां हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। उमा भारती ने एक्स पर लिखा कि  मध्य प्रदेश का आधुनिकीकरण, मध्य प्रदेश में हुए निवेशों का धरातल पर आना, उनसे  रोजगारों का सृजन होना है। किसानों के द्वारा गौ पालन और  गौ वंश आधारित कृषि उत्पादन में मध्य प्रदेश का अव्वल राज्य बनना है। शराब नीति का ठीक से निरीक्षण करते रहना है। सरकारी शिक्षा, सरकारी स्वास्थ्य की व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार मुक्त शासन, प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्था जैसी चुनौतियां हैं।

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts