🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

50 लाख दो, नहीं तो फोटो-वीडियो वायरल.. धमकी मामले में पार्षद पति से पूछताछ

मिकाइल शेख के बयान के बाद पुलिस ने शेख अलीम से किए सवाल-जवाब, बेटे शेख अली को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी
Follow on Google News
50 लाख दो, नहीं तो फोटो-वीडियो वायरल.. धमकी मामले में पार्षद पति से पूछताछ
फाइल फोटो

इंदौर। विदेशी नंबर से कॉल कर 50 लाख रुपए की मांग करने और रकम नहीं देने पर परिवार के फोटो-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी के मामले में खजराना पुलिस ने कांग्रेस पार्षद पति शेख अलीम से शनिवार को लंबी पूछताछ की। पुलिस ने उनसे छह घंटे से अधिक समय तक मामले से जुड़े सवाल किए। इस प्रकरण में पहले गिरफ्तार किए गए मिकाइल शेख ने पूछताछ में पार्षद पति और उनके बेटे शेख अली के कहने पर धमकी भरे कॉल करने की बात कही है। अब पुलिस पार्षद पति के बेटे से भी पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस पर रैलियों से गूंजा भोपाल शहर, डीजे की धुन पर झूमे युवा, इन रास्तों से निकली रैलियां

खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के अनुसार पीड़ित अब्दुल रहीम ने कुछ माह पहले अवैध वसूली और धमकी को लेकर शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि उसे विदेशी नंबर से फोन आया और कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपए की मांग की। आरोपी ने पीड़ित को डराते हुए कहा था कि उसके परिवार और घर से संबंधित फोटो-वीडियो उनके पास हैं। मांग पूरी नहीं करने पर इन्हें सार्वजनिक करने की धमकी भी दी गई थी।

ये भी पढ़ें: खेत में 5 लाख रुपये गाड़कर भूल गया किसान, सालभर बाद मिले तो दीमक चट कर चुकी थी रकम

कॉल की तकनीकी जांच में पकड़ाया मिकाइल

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विदेशी नंबर से आए कॉल की तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस मिकाइल शेख तक पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक मिकाइल पहले आजाद नगर क्षेत्र में रहता था। पूछताछ में उसने पीड़ित को धमकी भरे फोन करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में मिकाइल ने दावा किया कि उसने शेख अलीम और उनके बेटे शेख अली के कहने पर अब्दुल रहीम को फोन किए थे। हालांकि पुलिस इन बयानों को फिलहाल जांच का हिस्सा मान रही है और इनके समर्थन में अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: इटारसी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: 212 किलो संदिग्ध घी बरामद, 5 सैंपल लिए

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पीड़ित अब्दुल रहीम और शेख अलीम आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस अब पूरे मामले में कथित वसूली की मांग, धमकी भरे कॉल और आरोपों के पीछे की वजह को लेकर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: हरदा में सागौन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, 11 चरपट जब्त

बयान की पुष्टि के लिए जुटाए जा रहे साक्ष्य

शनिवार को पुलिस ने शेख अलीम को थाने बुलाया और उनसे मामले को लेकर पूछताछ की। करीब छह घंटे से अधिक चले सवाल-जवाब में पुलिस ने कॉल, कथित वसूली और मिकाइल द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

icon

Latest Posts