Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में सागौन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, 11 चरपट जब्त

हरदा में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिनवानी के पास सागौन की चरपट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। मौके से 11 चरपट, कुल 1.406 घनमीटर सागौन लकड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा गया।
हरदा में सागौन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, 11 चरपट जब्त
मौके पर कार्यवाही करती टीम

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सागौन की चरपट से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सागौन की 11 चरपट, कुल 1.406 घनमीटर लकड़ी मिली। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त क गई है। मामले में वन अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रात में जिनवानी के पास की गई घेराबंदी

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक नर्मदापुरम अशोक कुमार सिंह के निर्देशन और वनमंडलाधिकारी ज्योति मुड़िया के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। उपवनमंडल अधिकारी दक्षिण हरदा राकेश लहरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी मकड़ाई राजेंद्र प्रसाद परते और थाना प्रभारी सिराली सीताराम पटेल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर खंडवा-मोरगढ़ी मार्ग पर जिनवानी के पास घेराबंदी की। रात करीब 9 बजे टीम को सागौन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से रेकी करते हुए नजर आए। टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ शुरू की।

चालक वाहन छोड़कर फरार

पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। टीम ने जब ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास जाकर जांच की तो उसकी ट्रॉली में सागौन की चरपट भरी मिली। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे चल रहे दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अब्दुल नईम पिता अब्दुल लतीफ और सलमान उर्फ रिहान पिता शेख करीम, दोनों निवासी ग्राम बालाखेड़ा, के रूप में हुई है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल समेत लकड़ी जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP41AA9687, एक हीरो मोटरसाइकिल और सागौन की 11 चरपट जब्त की। जब्त सागौन की लकड़ी की कुल मात्रा 1.406 घनमीटर बताई गई है। वन विभाग ने जब्ती की कार्रवाई के बाद मामले में वन अपराध कायम किया है। फरार ट्रैक्टर चालक के संबंध में भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीवन से कुबेरेश्वरधाम तक आस्था का सैलाब, वेलकम ग्रुप ने बारिश में भी कांवड़ियों की सेवा की

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में वन विभाग और पुलिस के कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कार्रवाई में हेमंत सरोठे वनक्षेत्रपाल, मुकेश पटेल लाल्याचापड़, हेमंत मर्सकोले जामन्याखुर्द, गंगाराम सोलंकी जामन्याकला, नरेंद्र चौहान भीमपुरा, रामभरोस नटेरिया वनपाल, वनरक्षक रामस्वरूप मल्हारे, संजय कुचबंदिया, संदीप गुरु, सोमलाल भुसारे, अरविंद कुशवाह, संदीप चौहान, अशोक करोची, दिलीप भारती और विजय रायपुरिया सहित पुलिस स्टाफ शामिल रहा।

Edited By: Sumit Shrivastava

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts