PM मोदी ने इंदौर को बताया स्वाद की राजधानी, प्रवासी भारतीयों को परोसे गए ये खास इंदौरी पकवान

PM मोदी आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दूसरे दिन शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने इंदौर को स्वाद की राजधानी बताया। उन्होंने कहा कि, इंदौर पूरी दुनिया में लाजवाब है। इंदौरी नमकीन का स्वाद, साबूदाने की खिचड़ी, कचौड़ी, समोसे, शिकंजी.. उसके मुंह में पानी आ गया। जिसने इन्हें चखा, उसने कहीं और मुड़कर नहीं देखा। तो चलिए जानते हैं कि, सम्मेलन में आए मेहमानों के लिए खाने में क्या कुछ खास रखा गया।
शेफ महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि, कार्यक्रम के दूसरे दिन लंच में करीब 30-35 तरह के पकवान प्रवासियों को परोसे गए। यह सभी भारतीय पकवान थे। इनमें भारत के कई राज्यों के स्पेशल पकवान शामिल थे और सब कुछ शाकाहारी था। इसमें राजस्थान का बाजरे खिचड़ा, मक्के की राब रखी गई। गुजरात के गुजराती आलू और उंधियू रखा गया। बता दें कि, उंधियो प्रवासियों के लिए खास कर रखी गई थी। जिसे काफी पसंद भी किया गया।
https://twitter.com/psamachar1/status/1612392346435612672?t=qK7mCmT1p5lj8Dcb0kL3Rg&s=08
लंच में रखे गए 35 तरह के पकवान
इस सम्मेलन में भले ही 70 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय पहुंचे हैं, लेकिन खानपान का बंदोबस्त शुद्ध-शाकाहारी है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के लिए सरकार ने सुबह नाश्ते से लेकर डिनर तक के लिए जबरदस्त इंतजाम किए हैं।
शेफ महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि, कार्यक्रम के दूसरे दिन लंच में करीब 30-35 तरह के पकवान प्रवासियों को परोसे गए। यह सभी भारतीय पकवान थे। इनमें भारत के कई राज्यों के स्पेशल पकवान शामिल थे और सब कुछ शाकाहारी था। इसमें राजस्थान का बाजरे खिचड़ा, मक्के की राब रखी गई। गुजरात के गुजराती आलू और उंधियू रखा गया। बता दें कि, उंधियो प्रवासियों के लिए खास कर रखी गई थी। जिसे काफी पसंद भी किया गया।
https://twitter.com/psamachar1/status/1612392346435612672?t=qK7mCmT1p5lj8Dcb0kL3Rg&s=08
इंदौर की स्पेशल जलेबी भी परोसी गई
मध्यप्रदेश की बात करें तो, इंदौर मिठाई और नमकीन के लिए जाना जाता है। खाने में मेहमानों के लिए इंदौर की खास गजक और नमकीन भी रखा गया। इसके अलावा इंदौर का फेमस जलेबा भी रखा गया है। यह एक तरह की जलेबी है, जो मैदे से बनने के बाद देसी घी में फ्राई की जाती है। इसके बाद इसे केसर के फ्लेवर की चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है। इसके अलावा आज स्पेशल दाल तड़का रखी गई, जिसके साथ तवे की घी लगी रोटियां मेहमानों को खूब पसंद आईं। वहीं कई तरह की सब्जियां भी परोसी गईं।











