Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरिद्वार में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों का किया चरण पूजन, हर की पौड़ी पर दिखा भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

हरिद्वार में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों का किया चरण पूजन, हर की पौड़ी पर दिखा भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हरिद्वार। उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा चरम पर है। गुरुवार को इस यात्रा ने एक विशेष अध्याय जोड़ा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर की पौड़ी पहुंचकर कांवड़ियों के चरण धोकर उनका सम्मान किया और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। पूरे हरिद्वार में भगवा वस्त्रधारी कांवड़ियों की भीड़ और “हर हर महादेव”, “बोल बम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

    मुख्यमंत्री ने धोए शिवभक्तों के चरण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर की पौड़ी पर पहुंचकर हजारों कांवड़ियों के बीच शिवभक्तों के पैर धोए, उन्हें माला पहनाई और फल भेंट किए। इस दौरान उनका कहना था- “यह मेरे जीवन का सौभाग्य है कि मुझे भगवान शिव के भक्तों की सेवा और चरण पूजन करने का अवसर मिला। यह यात्रा आस्था, तपस्या और त्याग का प्रतीक है।”

    उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आंतरिक शक्ति, धैर्य और समर्पण की यात्रा है। मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों की सुरक्षित व सुगम यात्रा की कामना भी की।

    Twitter Post

    हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से हरिद्वार में कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की गई। यह दृश्य श्रद्धा, सेवा और सम्मान का अद्भुत प्रतीक बन गया। हजारों की संख्या में हरिद्वार पहुंचे कांवड़ियों ने इस भावुक पल को कैमरों में कैद किया और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

    कांवड़ियों से सहयोग की अपील

    कुछ स्थानों पर कांवड़ यात्रा के दौरान हुई हंगामे और तोड़फोड़ की घटनाओं पर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा- जैसे भगवान शिव ने कल्याण के लिए विषपान किया, वैसे ही उनके भक्तों को भी संयम और सेवा का आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। किसी को कठिनाई हो तो भगवान शिव का ध्यान करें, लेकिन दूसरों के लिए कष्ट न बनें। उन्होंने पुलिस और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रबंधों की भी सराहना की और कांवड़ियों से सहयोग की अपील की।

    उत्तराखंड एक पवित्र देवभूमि है : सीएम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक पवित्र देवभूमि है और इसके मूल सांस्कृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए सरकार कटिबद्ध है। राज्य में धर्मांतरण, भूमि जिहाद, लव जिहाद जैसी गतिविधियों के खिलाफ कठोर कानून बनाए गए हैं। साथ ही देश में पहली बार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर सभी नागरिकों को एक समान अधिकार और जिम्मेदारियां दी गई हैं।

    कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    हरिद्वार में इस समय लाखों की संख्या में कांवड़िए पहुंच रहे हैं, जो सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करके गंगाजल लेकर अपने गांव-शहरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाते हैं। प्रशासन की ओर से यात्रा के लिए सुरक्षा, चिकित्सा और जलपान की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts