नागपुर में औद्योगिक हादसा :अवाडा कंपनी में टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 11 की हालत गंभीर

नागपुर के बुटीबोरी एमआईडीसी में अवाडा कंपनी की सोलर पैनल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन पानी की टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
अवाडा कंपनी में टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 11 की हालत गंभीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नागपुर के बुटीबोरी एमआईडीसी इलाके में स्थित अवाडा कंपनी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पानी की टंकी (टैंक टावर) गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

    अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड की इस फैक्ट्री में सोलर पैनल बनाने का काम चल रहा था। हादसे के समय कई कंस्ट्रक्शन वर्कर पानी की टंकी के पास काम कर रहे थे।

    टंकी गिरने से दबे मजदूर

    अचानक बनी हुई एक बड़ी पानी की टंकी ढह गई। टंकी गिरते ही उसके नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अब भी फंसे हो सकते हैं। इस हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 11 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

    राहत और बचाव कार्य जारी

    फैक्ट्री परिसर में मलबा हटाने का काम जारी है। प्रशासन पूरी घटना की जांच कर रहा है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts