PlayBreaking News

इस्तीफा मंजूर :इस मंत्री ने गरीबों की कैटेगरी में बनवा लिए मकान, अरेस्ट करने अस्पताल पहुंची पुलिस  

महाराष्ट्र में EWS श्रेणी में मकान बनवाने के मामले में घिरे मंत्री मानिकराव कोकाटे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वे अस्पताल में भर्ती थे, तभी पुलिस वारंट लेकर पहुंच गई थी। उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
Follow on Google News
इस मंत्री ने गरीबों की कैटेगरी में बनवा लिए मकान, अरेस्ट करने अस्पताल पहुंची पुलिस   
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में शामिल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मानिकराव कोकाटे को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। अस्पताल में इलाज कर रहे मंत्री का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया गया है। कोकाटे अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता हैं। यह महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के दूसरे मंत्री का इस्तीफा है। इससे पहले धनंजय मुंडे भी इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं नासिक पुलिस लीलावती अस्पताल पहुंच चुकी है। 

    वारंट लेकर मुंबई पहुंची नासिक पुलिस

    पुलिस अफसरों के मुताबिक नासिक पुलिस की एक टीम गुरुवार रात मानिकराव कोकाटे के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को लेकर मुंबई के बांद्रा पहुंची थी। पुलिस टीम शुक्रवार तड़के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल गया, जहां कोकाटे का इलाज चल रहा है। वहां पुलिस ने उपचार कर रहे डॉक्टरों से उनकी हिरासत को लेकर चर्चा की। कोकाटे की एंजियोग्राफी की जानी है और यदि जांच रिपोर्ट सामान्य रहती है तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, आज लीलावती अस्पताल में कोकाटे का एंजियोग्राफी टेस्ट होगा, जिसके बाद उनके डिस्चार्ज पर निर्णय लिया जाएगा। अस्पताल से छुट्टी और अदालत के आदेश के बाद नासिक पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर अगला कदम उठा सकती है।

    कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

    कोकाटे को अस्पताल से छुट्टी मिलती है तो नासिक पुलिस गैर-जमानती वारंट के आधार पर उन्हें हिरासत में ले सकती है। हाल ही में अदालत ने धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में कोकाटे को सुनाई गई दो साल की कैद की सजा को बरकरार रखा है। उन पर वर्ष 1995 में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कोटे के तहत कई फ्लैट हासिल करने का आरोप है। अधिकारी ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र सरकार में खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक कार्य और वक्फ विभाग संभाल चुके कोकाटे ने अदालत द्वारा दोषसिद्धि कायम रखे जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts