Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

असम विमान हादसे में बागपत का लाल प्रशांत शहीद:जिले में शोक की लहर, 6 साल पहले भर्ती हुए

देश सेवा के दौरान भारतीय वायुसेना के एक युवा अधिकारी ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रशांत सिंह तोमर असम के जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 मालवाहक विमान की लैंडिंग के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए।
जिले में शोक की लहर, 6 साल पहले भर्ती हुए

बागपत। कंडेरा गांव निवासी प्रशांत सिंह तोमर पिछले छह वर्षों से भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के दम पर उन्होंने एक सफल सैन्य अधिकारी के रूप में पहचान बनाई थी। 

देश सेवा के दौरान दिया बलिदान

असम के जोरहाट एयरबेस पर नियमित परिचालन के दौरान एएन-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रशांत सिंह तोमर वीरगति को प्राप्त हो गए। भारतीय वायुसेना ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और विमान में लगी आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें: मोबाइल पर नहीं आएगा तेज आवाज वाला इमरजेंसी अलर्ट, एनडीएमए ने रोकी सेल ब्रॉडकास्ट सेवा

6 साल पहले हुए थे भर्ती 

बता दें कि प्रशांत सिंह तोमर का चयन लगभग छह साल पहले भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा देहरादून में पूरी की थी। परिवार और परिचितों के अनुसार वे अनुशासित, विनम्र और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। वायुसेना में भी उन्होंने अपनी कार्यशैली और समर्पण से वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास जीता था।

2 साल पहले हुई थी शादी 

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। प्रशांत के पिता उमेश तोमर भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और वर्तमान में देहरादून में निवास करते हैं। दो वर्ष पूर्व ही प्रशांत का विवाह दिल्ली निवासी ऐश्वर्या से हुआ था। युवा अधिकारी की शहादत ने पत्नी, माता-पिता और पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें: असम में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश : 5 जवान शहीद, को-पायलट घायल; लैंडिंग के दौरान लगी आग, दो हिस्सों में टूटा

गांव के युवाओं के लिए थे प्रेरणा स्रोत

कंडेरा गांव के लोगों के अनुसार प्रशांत सिंह तोमर हमेशा समाज और देश के प्रति समर्पित रहते थे। जब भी उन्हें अवसर मिलता, वे गांव पहुंचकर युवाओं को सेना और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते थे। उनकी शहादत से गांव ने अपना एक गौरवशाली बेटा खो दिया है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts