Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बस किराया बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हमला, हरदा में आदित्य गार्गव बोले- जनता पर महंगाई की नई मार

हरदा में कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने निजी बसों के किराए में बढ़ोतरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ने से विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कांग्रेस ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी।
बस किराया बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हमला, हरदा में आदित्य गार्गव बोले- जनता पर महंगाई की नई मार
कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव

हरदा जिला कांग्रेस के प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने परिवहन विभाग द्वारा निजी बसों के किराए में की गई बढ़ोतरी का विरोध किया है। उन्होंने इसे आम जनता पर महंगाई का एक और बड़ा बोझ बताते हुए सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

कई रूटों पर 50 से 75% तक बढ़ा किराया

आदित्य गार्गव का दावा है कि परिवहन विभाग ने प्रति किलोमीटर किराया 1.25 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये कर दिया है। इसके चलते सामान्य, नॉन एसी, डीलक्स और एसी बसों के किराए में 10 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। वहीं, कुछ प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को 50 से 75 प्रतिशत तक अधिक किराया देना पड़ रहा है।

विद्यार्थियों, किसानों और मजदूरों पर पड़ेगा असर

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बढ़े हुए बस किराए का सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों, मजदूरों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों, छोटे व्यापारियों और इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले से महंगाई झेल रही जनता पर यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ है।

Breaking News

रक्षाबंधन से पहले सरकार पर साधा निशाना

आदित्य गार्गव ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले बस किराया बढ़ाना प्रदेश की महिलाओं और आम जनता के लिए सरकार का "उपहार" है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करती है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।

किराया वृद्धि वापस लेने की मांग

कांग्रेस ने इस फैसले को जनविरोधी और अव्यावहारिक बताते हुए सरकार से तत्काल इसकी समीक्षा करने और बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की है।

आंदोलन की दी चेतावनी

आदित्य गार्गव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जनता के हित में लगातार उठाएगी। यदि सरकार ने किराया वृद्धि वापस नहीं ली, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी करेगी। उन्होंने सरकार से आम जनता को राहत देने के लिए जल्द निर्णय लेने की अपील की।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts