Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सनावद में बजरंग दल जिला संयोजक के खिलाफ प्रदर्शन, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

सनावद के बड़ूद गांव के लोगों ने बजरंग दल के जिला संयोजक राज तंवर के खिलाफ रैली निकालकर पुलिस और संगठन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मारपीट, पद के दुरुपयोग और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। वहीं, बजरंग दल के विभाग संयोजक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।
सनावद में बजरंग दल जिला संयोजक के खिलाफ प्रदर्शन, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

खरगोन जिले के सनावद और समीपवर्ती बड़ूद गांव के लोगों ने बजरंग दल के जिला संयोजक राज तंवर के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली बड़ूद से शुरू होकर सनावद के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस थाने पहुंची। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस और संगठन को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही बजरंग दल के विभाग संयोजक जितेंद्र राठौर को भी शिकायत दी। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की गई।

/img/15/1786113894166

पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

ज्ञापन में दिलीप तंवर ने आरोप लगाया कि 18 जुलाई को कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। उनका कहना है कि इस घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हुए, जिनमें उनके भाई के सिर पर गंभीर चोट आई और महिलाओं के साथ भी मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया। घायलों को इलाज के लिए खरगोन रेफर किया गया।

इसके अलावा शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पुलिस में शिकायत करने के बाद समझौते का दबाव बनाया गया। समझौता नहीं करने पर उनके बेटे के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने का भी आरोप लगाया गया है।

Breaking News

न्याय नहीं मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

बजरंग दल ने जांच का दिया भरोसा

बजरंग दल के विभाग संयोजक जितेंद्र राठौर ने कहा कि मामले की जांच कर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो पक्ष सही पाया जाएगा, संगठन उसका साथ देगा।

Satish Engle
By Satish Engle

Latest Posts