Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कुछ दिनों में सूख जाते हैं हरा धनिया और मिर्च? एक महीने तक फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगर हरी मिर्च और धनिया कुछ ही दिनों में सूख जाते हैं, तो स्टोर करने का तरीका बदलना जरूरी है। सही कंटेनर, पेपर टॉवल और कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप इन्हें लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। जानिए धनिया और हरी मिर्च को स्टोर करने के आसान और असरदार तरीके।
कुछ दिनों में सूख जाते हैं हरा धनिया और मिर्च? एक महीने तक फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
हरी मिर्च और धनिया को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

रसोई में हरा धनिया और हरी मिर्च का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है। लेकिन इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो ये जल्दी सूखने और खराब होने लगते हैं। कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप इन्हें कई दिनों तक ताजा रख सकते हैं।

धनिया को स्टोर करने का सही तरीका

अक्सर लोग बाजार से लाए गए धनिया को उसी प्लास्टिक बैग में फ्रिज में रख देते हैं। इससे बैग के अंदर नमी जमा हो जाती है और पत्तियां जल्दी गलने लगती हैं।

धनिया को ताजा रखने के लिए इन आसान स्टेप्स को अपनाएं-

  • सबसे पहले धनिया को अच्छी तरह सुखा लें।
  • एक एयरटाइट कंटेनर लें और उसके नीचे सूखा पेपर टॉवल बिछाएं।
  • अब धनिया को कंटेनर में रखें और ढक्कन बंद करके फ्रिज में रख दें।
  • पेपर टॉवल अतिरिक्त नमी को सोख लेगा, जिससे धनिया लंबे समय तक ताजा रहेगा।

गिलास और पानी वाला तरीका भी है कारगर

  • धनिया की डंठल का निचला हिस्सा थोड़ा काट लें और उसे थोड़ा पानी भरे कांच के गिलास में रखें।
  • गिलास को ऊपर से ढीले प्लास्टिक बैग से ढक दें।
  • हर दो से तीन दिन में पानी बदलते रहें।
  • इससे धनिया की पत्तियां लंबे समय तक हरी और ताजा बनी रहती हैं।

Kitchen Tips

हरी मिर्च को ऐसे करें स्टोर

हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सबसे पहले उसकी डंठल हटा दें।

इसके बाद ये स्टेप्स अपनाएं-

  • हल्दी मिले पानी से मिर्च को धो लें।
  • साफ पानी से दोबारा धोकर सूती कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें।
  • मिर्च में बिल्कुल भी नमी नहीं होनी चाहिए।
  • अब इन्हें जिप-लॉक बैग में रखें।
  • बैग में लहसुन की दो या तीन छिली हुई कलियां डाल दें।
  • बैग को बंद करके फ्रिज में रख दें।

क्यों जल्दी खराब हो जाते हैं धनिया और मिर्च?

फ्रिज की ठंडी हवा धीरे-धीरे सब्जियों की नमी कम कर देती है। अगर धनिया और हरी मिर्च में पानी रह जाए या इन्हें खुले में रखा जाए, तो वे जल्दी खराब होने लगते हैं। इसीलिए इन्हें स्टोर करने से पहले अच्छी तरह सुखाना और सही कंटेनर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • धनिया और मिर्च को धोने के बाद पूरी तरह सुखाएं।
  • एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग का इस्तेमाल करें।
  • अतिरिक्त नमी से बचाने के लिए पेपर टॉवल रखें।
  • समय-समय पर कंटेनर की जांच करते रहें।

इन आसान ट्रिक्स की मदद से आप हरी मिर्च और धनिया को लंबे समय तक ताजा और इस्तेमाल लायक रख सकते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts