Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में चुनावों से पहले पांच लोगों को मौत की सजा

आरोपियों को जहरीली गैस या इंजेक्शन लगाकर दी जाती है मौत
Follow on Google News
अमेरिका में चुनावों से पहले पांच लोगों को मौत की सजा

वाशिंगटन। अमेरिका में 5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति चुनाव है। इससे पहले दुनिया के सबसे ताकतवर इस देश के अलग-अलग राज्यों में 5 लोगों को सजा-ए-मौत दी जाएगी। हत्या समेत अन्य संगीन आरोपों में दोषी करार दिए गए ये सभी लोग फिलहाल जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। इनके खिलाफ आरोपों की सुनवाई पूरी हो चुकी है और इन्हें सजा-ए-मौत सुनाई गई है। बता दें मौत की सजा पाए इन लोगों को अमेरिकी नियमों के अनुसार जहरीली गैस या इंजेक्शन देने का प्रावधान है। बता दें, ग्लोबल मंच पर अक्सर अमेरिका मौत की सजा को कम करने का समर्थन करता आया है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के अलबामा, मिसौरी, ओक्लाहोमा, साउथ कैरोलिना और टेक्सास में मौत की सजा दी जानी है।

21 वर्षों में पहली बार ऐसा हो रहा, आरोपियों में हत्या के दोषी भी

अमेरिका में जुलाई 2003 से 2024 तक 21 वर्षों में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक के बाद एक पांच लोगों को फांसी की सजा दी जा रही है। डेथ पेनाल्टी इन्फॉर्मेशन सेंटर नामक एक एनजीओ के कार्यकारी निदेशक रॉबिन माहेर ने बताया कि बीते शुक्रवार को साउथ कैरोलिना में पहली सजा-ए-मौत दी जा चुकी है। इस केस में 1997 में एक स्टोर क्लर्क की हत्या की गई थी। यह हत्या फ्रेडी ओवेन्स नामक युवक ने की थी। कोर्ट ने फ्रेडी को मौत की सजा सुनाई थी।

अलबामा में नाइट्रोजन गैस से दी जाएगी मौत

अलबामा में 26 सितंबर को नाइट्रोजन गैस का यूज कर दूसरी सजा ए मौत दी जाएगी। इस केस में आरोपी एलन मिलर को 2022 में ये सजा सुनाई गई थी। उस पर 1999 में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। फिर 1 अक्टूबर को टेक्सास में ट्रैविस मुलिस को सजा एक मौत दी जानी है। वह मानसिक रूप से बीमार है और जनवरी 2008 में उसने अपने 3 महीने के बेटे की हत्या की थी। इसी दिन मिसौरी में मार्सेलस विलियम्स को सजा एक मौत दी जानी है। उस पर 1998 में एक महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप था। फिर ओक्लाहोमा में इमैनुएल लिटिलजॉन को मौत की सजा दी जाएगी। उसने 1992 में डकैती के दौरान स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या की थी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts