बेलमोर्ट पार्क में भीषण आग:गार्ड ने देखा धुआं, कुछ ही देर में आग की लपटों में घिरा ऑफिस

इंदौर के लसूडिया स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस ऑफिस में बुधवार सुबह आग लग गई। घटना में ऑफिस का पूरा सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।
गार्ड ने देखा धुआं, कुछ ही देर में आग की लपटों में घिरा ऑफिस

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क टाउनशिप के ऑफिस में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ऑफिस में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

और पढ़ें: पानी पर भिड़े, फिर गले मिले: 24 घंटे में बदले भाजपा नेताओं के सुर

गार्ड ने सबसे पहले देखा धुआं

फायर ब्रिगेड के एएसआई सुशील कुमार दुबे के अनुसार आग बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस ऑफिस में लगी थी, जहां टाउनशिप बिल्डर का कार्यालय भी संचालित होता है। सुबह करीब 5 बजे ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने ऑफिस से धुआं निकलते देखा। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

और पढ़ें: इंदौर के IET हॉस्टल में नशे का नेटवर्क? पुलिस जांच के बाद बड़ा एक्शन

 

और पढ़ें: प्यार, पॉक्सो और ‘लव जिहाद’: मोनालिसा केस में नया ट्विस्ट

दमकल ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक ऑफिस में रखा पूरा सामान जल गया है। आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए हैं। फिलहाल फायर विभाग और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts