Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज होगी FIR, चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली का आरोप

Follow on Google News
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज होगी FIR, चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली का आरोप
बेंगलुरु। बेंगलुरु की विशेष प्रतिनिधि अदालत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। उनके खिलाफ चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली करने का आरोप लगाया गया है। जनाधिकार संघर्ष परिषद (जेएसपी) के सह-अध्यक्ष आदर्श अय्यर ने बेंगलुरु के विशेष जनप्रतिनिधि न्यायालय में शिकायत दर्ज कराकर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि चुनावी बॉन्ड के जरिए डरा-धमकाकर जबरन वसूली की गई। कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बेंगलुरु के तिलक नगर पुलिस स्टेशन को चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

निर्मला सीतारमण समेत कई नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज

आदर्श अय्यर ने आरोप लगाया कि चुनावी बांड का इस्तेमाल कर धमकी देकर जबरन वसूली की गई। जन अधिकार संघर्ष परिषद ने पिछले साल अप्रैल में 42वीं एसीएमएम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ED के अधिकारियों, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के तत्कालीन कर्नाटक अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, बीवाई विजयेंद्र, पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अदालत ने बेंगलुरु के तिलक नगर पुलिस स्टेशन को चुनावी बांड के जरिए जबरन वसूली का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

10 अक्टूबर तक के लिए सुनवाई स्थगित

याचिकाकर्ता की शिकायत पर विचार करने के बाद बेंगलुरु की अदालत ने बेंगलुरु के तिलक नगर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता बालन ने दलीलें पेश कीं। मामले की सुनवाई 10 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts