पाक के स्पिनर यासिर शाह पर FIR दर्ज, 14 साल की नाबालिग लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

पाक के लेग स्पिनर यासिर शाह बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। इस्लामाबाद में उनके खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज हुई है। 14 साल की नाबालिग लड़की ने यासिर शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाक मीडिया के मुताबिक यासिर शाह के दोस्त फरहान पर भी केस दर्ज हुआ है। ये भी पढ़ें: Omicron Alert: भारत-साउथ अफ्रीका के पहले टेस्ट में दर्शकों को नहीं मिलेगी एंट्री, 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होगा मुकाबला

नाबालिग को फोन पर धमकाया

दरअसल, 14 साल की नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि फरहान और यासिर शाह ने उसके साथ ज्यादती की और साथ ही उसे चुप रहने के लिए कहा। यासिर शाह पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने फोन पर लड़की को धमकाया और उसे अपने दोस्त फरहान से शादी करने के लिए कहा।

एफआईआर की पुलिस ने की पुष्टि

इस्लामाबाद पुलिस ने यासिर के खिलाफ दर्ज एफआईआए की पुष्टि कर दी है। साथ ही पुलिस ने बताया है कि जल्द ही आरोप लगाने वाली बच्ची का मेडिकल टेस्ट होगा और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। ये भी पढ़ें: BCCI ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, भारत को 5वीं बार चैंपियन बनाएंगे युवा खिलाड़ी, जानें किसे मिली कप्तानी

यासिर ने 46 टेस्ट में 235 विकेट झटके हैं

यासिर शाह पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर्स में से एक हैं। यासिर ने 46 टेस्ट में 235 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही 25 वनडे में यासिर ने 24 विकेट हासिल किए हैं।

पाक के ये क्रिकेटर पर भी लग चुके आरोप

यासिर शाह पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिनपर ऐसे गंभीर आरोप लगे हैं। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम, पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी ऐसे गंभीर आरोप झेल चुके हैं। हालांकि वो आरोप साबित नहीं हो पाए। खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts