Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

FedEx के संस्थापक फ्रेडरिक स्मिथ का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी को खड़ा करने वाले दूरदर्शी बिजनेसमैन थे

Follow on Google News
FedEx के संस्थापक फ्रेडरिक स्मिथ का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी को खड़ा करने वाले दूरदर्शी बिजनेसमैन थे

मुंबई। FedEx के संस्थापक और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन फ्रेडरिक वॉलेस स्मिथ का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। यह जानकारी FedEx के मौजूदा CEO राज सुब्रमण्यम ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में दी। फ्रेडरिक स्मिथ ने 1973 में FedEx की स्थापना की थी, जो आज वैश्विक लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन चुकी है।

389 कर्मचारियों और 14 विमानों से हुई थी शुरुआत

1973 में FedEx की शुरुआत 389 कर्मचारियों और 14 छोटे विमानों से हुई थी। उस समय कंपनी ने अमेरिका के 25 शहरों में केवल 186 पैकेज डिलीवर किए थे। आज FedEx के पास 705 एयरक्राफ्ट, 2 लाख से अधिक डिलीवरी वाहन, 5,000 ऑपरेटिंग फैसिलिटीज और 5 लाख से अधिक कर्मचारी हैं, जो प्रतिदिन लगभग 1.7 करोड़ शिपमेंट को संभालते हैं।

सैनिक से ग्लोबल बिजनेस आइकन तक का सफर

1944 में जन्मे फ्रेडरिक स्मिथ ने अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ऑफिसर के रूप में वियतनाम युद्ध में सेवा दी थी। युद्ध के बाद उन्होंने FedEx की नींव रखी और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में क्रांति ला दी। उस वक्त FedEx ने 25 अमेरिकी शहरों में 186 पैकेज डिलिवर किए गए थे। आज कंपनी का नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला है।

फोर्ब्स की टॉप 100 बिजनेस माइंड्स में शामिल

फ्रेडरिक स्मिथ को Forbes की ‘100 ग्रेटेस्ट लिविंग बिजनेस माइंड’ की सूची में शामिल किया गया था। वे नेशनल एविएशन हॉल ऑफ फेम में भी शामिल थे और उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स और ऑनरेरी डिग्रियाँ मिल चुकी थीं। वे US वर्ल्ड वॉर II मेमोरियल के को-चेयरमैन भी रह चुके थे।

2022 में CEO पद छोड़ा, लेकिन मार्गदर्शक बने रहे

2022 में उन्होंने CEO पद छोड़ दिया और उनकी जगह राज सुब्रमण्यम को यह जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद वे कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में काम कर रहे थे और गवर्नेंस, इनोवेशन व सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे।

राज सुब्रमण्यम ने दी श्रद्धांजलि

FedEx के CEO राज सुब्रमण्यम ने कहा- ‘Fred न केवल FedEx के संस्थापक थे, बल्कि वे लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा और मेंटर भी थे। उनका विजन और नेतृत्व आज भी हमारे हर ऑपरेशन में ज़िंदा है।’

फ्रेडरिक स्मिथ को केवल FedEx का संस्थापक ही नहीं, बल्कि पूरी लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री का पायनियर माना जाता है। उनके नेतृत्व में FedEx ने रफ्तार, भरोसे और इनोवेशन का ऐसा मानक स्थापित किया, जिसे पूरी दुनिया फॉलो करती है।

फ्रेडरिक स्मिथ के निधन से दुनिया भर के कारोबारी और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ शोक में हैं। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts