Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Farhan Akhtar Birthday : करियर के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, मां की एक धमकी ने बनाया एक्टर, कॉकरोच से डरते हैं बॉलीवुड के मिल्खा, जानें फरहान की जर्नी के बारे में

Follow on Google News
Farhan Akhtar Birthday : करियर के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, मां की एक धमकी ने बनाया एक्टर, कॉकरोच से डरते हैं बॉलीवुड के मिल्खा, जानें फरहान की जर्नी के बारे में
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फरहान अपनी एक्टिंग और फिल्म मेकिंग के साथ सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर आज जिस मुकाम पर हैं, वो सिर्फ अपनी मां की वजह से हैं। उनकी मां ने एक ऐसी धमकी दी, जिसके बाद करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि फरहान को कॉकरोच से बहुत डर लगता है। आइए एक्टर की जर्नी के बारे में जानते हैं।

आज भी अपनी मां से डरते हैं फरहान

फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार-कवि जावेद अख्तर और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के घर हुआ। फरहान ने बहुत ही कम उम्र में अपना करियर शुरू कर दिया था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया था कि आज वो जो कुछ भी हैं, अपनी मां की वजह से हैं। उनकी मां उन्हें धमकी दिया करती थीं कि अगर वो अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाए तो उनको घर से निकाल दिया जाएगा। इसके बाद फरहान ने फिल्म 'दिल चाहता है' का निर्देशन किया। बताया जाता है कि फरहान आज भी अपनी मां से बहुत डरते हैं।

ग्रेजुएशन के दूसरे साल में छोड़ी पढ़ाई

फरहान ने अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। जब उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने की ठानी, तब वे ग्रेजुएशन के दूसरे साल में थे। लेकिन, उन्होंने पढ़ाई छोड़कर अपने करियर पर फोकस किया और इस मुकाम पर हैं।

कॉकरोच से डरते हैं एक्टर

आपको जानकर हैरानी होगी कि फरहान को कॉकरोच से डर लगता है। इस बात का खुलासा उनकी बहन जोया ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड में किया डेब्यू

फरहान अख्तर ने फिल्म 'रॉक ऑन' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के सारे गाने फरहान ने खुद गाए और अपनी मखमली आवाज से हर किसी को दीवाना बना दिया था।

‘भाग मिल्खा भाग’ के सिर्फ 11 रुपए फीस ली

साल 2013 में आई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस फिल्म से ही फरहान को फेम मिला। फिल्म के लिए अभिनेता ने महज 11 रुपए की टोकन राशि ली थी।

फरहान की फिल्मोग्राफी

फिल्म मेकर फरहान ने रितेश सिधवानी के साथ मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जिसके बैनर तले 'रईस', 'दिल धड़कने दो', 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्में बनाईं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। एक्टिंग के तौर पर फरहान के करियर की बात की जाए तो भाग मिल्खा भाग, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, रॉक ऑन, लक बाई चांस, वजीर जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार काम किया है।

कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम

एक्टर के पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। जिनमें अधूना भबानी, श्रद्धा कपूर, अदिति राव हैदरी के नाम शामिल हैं। जिसमें से उनकी हमसफर अधूना बनीं।

शिबानी दांडेकर से की दूसरी शादी

एक्टर की मुलाकात अधुना भबानी से एक फिल्म के सेट पर हुई। 3 साल तक डेट करने के बाद साल 2000 में फरहान और अधुना ने शादी करने का फैसला किया। दोनों शादी के बंधन में बंध गए और अधुना ने दो बच्चों को जन्म दिया, जिनके नाम शाक्या और अकीरा है। हालांकि, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और 21 जनवरी 2016 को दोनों ने आपसी सहमति से अलग हो जाने का फैसला किया। जिसके बाद एक्टर ने शिबानी दांडेकर को डेट किया और दोनों 2022 में शादी के बंधन में बंधे। ये भी पढ़ें - Salman Khan के फार्म हाउस में दो लोगों ने की घुसने की कोशिश, गिरफ्तार; फर्जी आधार कार्ड बरामद, गैंगस्टर से मिली धमकी से है कनेक्शन…!
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts