Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मशहूर बांग्ला गायक प्रतुल मुखोपाध्याय का निधन, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Follow on Google News
मशहूर बांग्ला गायक प्रतुल मुखोपाध्याय का निधन, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
कोलकाता। प्रसिद्ध बांग्ला गायक और गीतकार प्रतुल मुखोपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुखोपाध्याय (82) को सामाजिक मुद्दों पर आधारित उनके गीतों और बगैर किसी वाद्ययंत्र के गीतों को गाने के लिए जाना जाता था।

CM ममता बनर्जी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही एसएसकेएम अस्पताल जाकर मुखोपाध्याय से मुलाकात की थी। उन्होंने गायक के परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

कई बीमारियों से ग्रसित थे मुखोपाध्याय

प्रसिद्ध ‘अमी बांग्ला गण गाई' और ‘डिंगा भाषाओ सागोर' के लेखक एवं गायक मुखोपाध्याय पैंक्रियाज संबंधी बीमारी और वृद्धावस्था से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थे। उनका उपचार सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा था। सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था और आज (शनिवार) सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts