PlayBreaking News

Delhi Blast :लाल किले के पास जोरदार धमाका, कार में लगी भीषण आग,12 की मौत, इलाके में दहशत

लाल किले के पास एक कार में भीषण आग लगने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
Follow on Google News
लाल किले के पास जोरदार धमाका, कार में लगी भीषण आग,12 की मौत, इलाके में दहशत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम एक जोरदार धमाके से आसपास का इलाका दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के दरवाजे और शीशे टूट गए, वहीं लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में 12लोगों की मौत हो गई है। जबिक कई लोगों के घायल होने की खबर है।  

    पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच गई है। धमाके की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

    Uploaded media

    लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुआ धमाका

    जानकारी के मुताबिक, धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में हुआ। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिससे कुछ ही मिनटों में आसमान में धुएं का गुबार छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद लोग घबराकर भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

    घायलों को LNJP अस्पताल में ले जाया गया

    Twitter Post

    दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने दिया अपडेट

    इस हादसे पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बड़ी जानकारी दी है। बताया गया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा है।

    Twitter Post

    दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर 

    सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद टीमों ने आसपास के वाहनों और दुकानों को खाली करवा दिया है, ताकि जांच में किसी तरह की बाधा न आए।

    Twitter Post

    बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह तकनीकी खराबी थी या कोई साजिश। जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा

    लाल किला और उसके आसपास का इलाका हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। पुलिस ने चांदनी चौक, जामा मस्जिद और दरियागंज की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी बढ़ा दी है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के मेट्रो स्टेशनों और बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts