Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

मध्यप्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14,950 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए चयनित

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 14,950 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए पात्र घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम ESB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Follow on Google News
मध्यप्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14,950 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए चयनित
मध्यप्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा का रिजल्ट जारी

भोपाल। ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 4 जून से 20 जून तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद आदर्श उत्तर कुंजी जारी कर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं। विषय विशेषज्ञों की समिति ने आपत्तियों पर विचार करने के बाद उत्तरों को अंतिम रूप दिया, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। ESB ने स्पष्ट किया है कि दूसरे चरण के लिए पात्र होना अंतिम नियुक्ति नहीं है।

14,950 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए पात्र

सहायक जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी के रिक्त पदों के 10 गुना, जबकि वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के रिक्त पदों के 5 गुना उम्मीदवारों को मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में 14,950 उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र हुए हैं। इन उम्मीदवारों का चयन अंतिम नियुक्ति के लिए नहीं हुआ है। भर्ती प्रक्रिया अभी आगे जारी रहेगी।

हरसूद में स्वतंत्रता दिवस की धूम, देशभक्ति प्रस्तुतियों ने जीता लोगों का दिल

4 जून से 20 जून तक हुई थी परीक्षा

ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 4 जून से 20 जून तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद ESB ने आदर्श उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी थीं। विषय विशेषज्ञों की समिति ने प्राप्त आपत्तियों पर समग्र रूप से विचार किया। इसके बाद उत्तरों को अंतिम रूप दिया गया और इसी के आधार पर परीक्षा का परिणाम तैयार किया गया।

Breaking News

दस्तावेजों का होगा सत्यापन

ESB के अनुसार वन और जेल विभाग, वन विकास निगम लिमिटेड के निर्देशों के तहत वर्तमान परिणाम में सभी उम्मीदवारों के प्राप्तांक प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद उम्मीदवारों के प्राप्तांक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों से दस्तावेज, अंकसूची और प्रमाण-पत्र आदि नहीं लिए गए थे, इसलिए अगले चरण में संबंधित विभाग दस्तावेजों का सत्यापन करेगा।

1947 vs 2026: ‘सोने की चिड़िया’ से ग्लोबल पावर तक, जानें 79 साल में कितना बदला भारत

श्रेणी और पात्रता की होगी जांच

दूसरे चरण में पात्र उम्मीदवारों की श्रेणी, संवर्ग, लिंग, जन्मतिथि, मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होने और अन्य पात्रताओं से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विभाग करेगा। उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम और दूसरे चरण के लिए पात्र उम्मीदवारों की जानकारी ESB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। ESB ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम जारी होने के बाद कोई तकनीकी त्रुटि सामने आती है तो मंडल को परिणाम में आवश्यक सुधार करने का अधिकार रहेगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

icon

Latest Posts