शहडोल में EOW की कार्रवाई : सब रजिस्ट्रार को 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, रजिस्ट्री की कॉपी देने के बदले में मांगे थे रुपए

Follow on Google News
शहडोल में EOW की कार्रवाई : सब रजिस्ट्रार को 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, रजिस्ट्री की कॉपी देने के बदले में मांगे थे रुपए
प्रदेश के सभी जिलों में रिश्वतखोरी को लेकर लगातार ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को रीवा ईओडब्ल्यू की टीम ने शहडोल में पदस्थ उप पंजीयक जय सिंह सिकरवार को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी ये घूस रजिस्ट्री की कॉपी देने के बदले में ले रहा था। ये भी पढ़ें: EOW की बड़ी कार्रवाई : चीफ इंजीनियर समेत अन्य अफसरों पर केस दर्ज, सिंचाई योजनाओं में करोड़ों का घोटाला

ईओडब्ल्यू टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

रीवा ईओडब्ल्यू टीम के निरीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि आवेदक राजेश मिश्रा ने शिकायत की थी कि उप पंजीयक रजिस्ट्री की कॉपी के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। ईओडब्ल्यू टीम ने शिकायत की जांच कर अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार की दोपहर कार्यालयीन समय पर उप पंजीयक कार्यालय में पहुंचकर जय सिंह सिकरवार रंगे हाथ पकड़ा गया है। ये भी पढ़ें: शहडोल में पति-पत्नी को हाथियों ने कुचला : जयसिंहनगर के जंगल में महुआ बीनने गए थे, दोनों की मौत

100 रजिस्ट्री की कॉपी के बदले मांगे एक लाख

रिश्वत के नोटों की गिनती कराने के बाद वैधानिक प्रक्रिया से पुष्टि कराई गई। उप पंजीयक के अधीनस्थ कर्मचारी दिवाकर द्विवेदी के हाथ से पैसा बरामद किया। साथ ही जिन रजिस्ट्री के बदले रिश्वत ली जा रही थी, वे सभी दस्तावेज उप पंजीयक के पास से जब्त किए गए है। उप निरीक्षक ने बताया कि 100 रजिस्ट्री की कॉपी के बदले एक लाख रिश्वत ली गई थी। ये कार्रवाई शहडोल जिले के पंजीयक कार्यालय में की गई है। रीवा EOW की 15 सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

शहर यातायात प्रभारी के पति हैं उप पंजीयक

जानकारी के मुताबिक, रिश्वत लेते पकड़े गए उप पंजीयक जय सिंह शहर यातायात थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार के पति हैं। रजिस्ट्री के मामलों में जय सिंह के कार्यकाल में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts