Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Stree 3: खत्म हुआ इंतजार! 2028 में आएगी ‘स्त्री 3’, मेकर्स ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

'स्त्री 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बताया कि अमर कौशिक ने फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और तीसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। जानिए ‘स्त्री 3’ की रिलीज और कहानी से जुड़ी पूरी जानकारी।
Stree 3: खत्म हुआ इंतजार! 2028 में आएगी ‘स्त्री 3’, मेकर्स ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग
‘स्त्री 3’ का तीसरा पार्ट 2028 में होगा रिलीज

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘स्त्री’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है। फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर अमर कौशिक ने ‘स्त्री 3’ की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और फिल्म 2028 में रिलीज हो सकती है।

2028 में रिलीज होगी ‘स्त्री 3’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश विजान ने बताया कि ‘स्त्री 3’ साल 2028 में रिलीज की जाएगी। उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि अमर कौशिक उन्हें स्पॉइलर देने से मना करते हैं। प्रोड्यूसर ने इतना जरूर इशारा किया कि फिल्म में फ्रेंचाइजी की वे सभी चीजें देखने को मिलेंगी, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया है। हालांकि, इस बार कहानी में कुछ ऐसा होगा जो दर्शकों को चौंका सकता है।

स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस पर आ सकती है फिल्म

दिनेश विजान ने संकेत दिया कि ‘स्त्री 3’ को 2028 में स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी मेकर्स की ओर से फिल्म की कोई निश्चित रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। उन्होंने फिल्म की शुरुआत और अंत को भी चौंकाने वाला बताया है। ऐसे में फैंस के बीच फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

Entertainment

अगले साल के अंत में शुरू होगी शूटिंग

‘स्त्री 3’ की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त है। दिनेश विजान के मुताबिक, अमर कौशिक पहले अपनी अगली फिल्म ‘महावतार’ पर काम करेंगे। यह फिल्म भगवान परशुराम की कहानी पर आधारित माइथोलॉजिकल ड्रामा है, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स के प्लान के मुताबिक, ‘महावतार’ का काम पूरा करने के बाद अमर कौशिक अगले साल के अंत में ‘स्त्री 3’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट होगा खास

‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। हॉरर और कॉमेडी के अनोखे मिश्रण के कारण फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद ‘स्त्री 2’ 2024 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। अब तीसरे पार्ट में कहानी किस मोड़ पर जाएगी और पुराने किरदारों के साथ क्या नया देखने को मिलेगा, इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिलहाल इतना तय है कि ‘स्त्री 3’ के लिए 2028 का इंतजार करना होगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts