Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Asian Games 2026: पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मिनट में पलटा खेल, भारत ने 4-3 से हराकर हॉकी फाइनल में ली एंट्री

एशियन गेम्स 2026 पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 59 मिनट तक मुकाबला 3-3 से बराबर था, लेकिन 60वें मिनट में अभिषेक ने विजयी गोल दाग दिया। इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। अब भारत की नजर गोल्ड मेडल पर है।
Asian Games 2026: पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मिनट में पलटा खेल, भारत ने 4-3 से हराकर हॉकी फाइनल में ली एंट्री
एशियाई खेल 2026: भारत ने पाकिस्तान को हॉकी सेमीफाइनल में आखिरी मिनट में रोमांचक ढंग से 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष हॉकी का सेमीफाइनल ऐसा रहा, जिसमें आखिरी पल तक सांसें थमी रहीं। गुरुवार, 1 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच के 59वें मिनट तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं, लेकिन आखिरी मिनट में अभिषेक ने ऐसा गोल दागा कि पूरा मैच भारत के नाम हो गया।

शुरुआत में भारत ने बनाया दबदबा

भारत ने मुकाबले की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की। पहले ही क्वार्टर में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। शुरुआती 15 मिनट में भारत ने दो गोल दागकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने 13वें मिनट में एक और गोल दागकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। कप्तान के दोनों गोल ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। शुरुआती क्वार्टर में भारत का खेल काफी आक्रामक नजर आया। पाकिस्तान के पास भारतीय डिफेंस को भेदने के मौके कम ही आए। भारत ने शुरुआत में ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी।

X Post

तीसरे क्वार्टर में पलटा मैच

भारत की शुरुआत भले ही शानदार रही, लेकिन मुकाबला यहां से पूरी तरह बदल गया। पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश तेज कर दी। तीसरे क्वार्टर में भारत एक भी गोल नहीं कर सका, जबकि पाकिस्तान ने एक गोल दागकर अंतर कम कर दिया। तीन क्वार्टर का खेल खत्म होने के बाद भारत 3-2 से आगे था। टीम इंडिया के पास बढ़त तो थी, लेकिन पाकिस्तान लगातार दबाव बना रहा था। आखिरी क्वार्टर में भारत को अपनी बढ़त बचाने के साथ-साथ पाकिस्तान के हमलों को रोकना भी था।

49वें मिनट में पाकिस्तान ने बराबरी की

आखिरी क्वार्टर में मुकाबला और ज्यादा रोमांचक हो गया। 49वें मिनट में पाकिस्तान की ओर से वहीद राणा ने गोल कर दिया। इस गोल के साथ ही स्कोर 3-3 की बराबरी पर पहुंच गया। अब मुकाबले में सिर्फ 11 मिनट बाकी थे। दोनों टीमों के सामने जीत हासिल करने का मौका था। 3-3 के स्कोर के बाद ऐसा लगने लगा था कि शायद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से होगा। भारतीय खिलाड़ी भी दबाव में थे और पाकिस्तान की टीम को भी एक गोल की तलाश थी। हर गुजरते मिनट के साथ मुकाबले का रोमांच बढ़ता जा रहा था।

60वें मिनट में अभिषेक ने बदल दिया पूरा खेल

मैच अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका था। 59 मिनट तक स्कोर 3-3 था। तभी 60वें और आखिरी मिनट में भारत के अभिषेक ने गोल कर दिया। अभिषेक के इस गोल के साथ भारत ने 4-3 की बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान को बराबरी करने का मौका ही नहीं मिला और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। यानी जिस मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से होने की उम्मीद लग रही थी, उसका नतीजा आखिरी मिनट के एक गोल ने बदल दिया। भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में जगह पक्की कर ली।

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: श्रीलंका को 124 रन से रौंदकर फाइनल में भारत, अब 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से गोल्ड की जंग!

अब गोल्ड मेडल पर भारत की नजर

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजर गोल्ड मेडल पर है। एशियन गेम्स के पुरुष हॉकी इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मलेशिया और कोरिया के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी। ऐसे में अब भारतीय फैंस की नजरें मलेशिया और कोरिया के सेमीफाइनल पर रहेंगी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह आखिरी मिनट में बाजी पलटी है, उसके बाद फाइनल मुकाबले को लेकर भी रोमांच बढ़ गया है। टीम इंडिया अब गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर है। सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराने के बाद भारतीय हॉकी टीम के सामने अब फाइनल की चुनौती होगी। अभिषेक का आखिरी मिनट का गोल इस मुकाबले की सबसे बड़ी कहानी बन गया है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts