Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Amitabh Bachchan Health Update: KBC 18 की शूटिंग में फिसले बिग बी, घुटने में लगी चोट; खुद दिया हेल्थ अपडेट

KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने बताया कि शूटिंग के दौरान गिरने से उनके घुटने में चोट लगी। बिग बी ने कहा कि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन खड़े होने में परेशानी हो रही है।
Amitabh Bachchan Health Update: KBC 18 की शूटिंग में फिसले बिग बी, घुटने में लगी चोट; खुद दिया हेल्थ अपडेट
शूटिंग में गिरने के बाद अमिताभ बच्चन के घुटने में लगी चोट

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर उनके फैंस चिंता में पड़ गए। शो के हालिया एपिसोड में बिग बी ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह फिसलकर गिर गए थे, जिसके बाद उनके घुटने में चोट लग गई। हालांकि, अभिनेता ने साफ किया कि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें खड़े होने में थोड़ी परेशानी हो रही है। इसी वजह से उन्होंने शो की शुरुआत कुर्सी पर बैठकर की।

शूटिंग के दौरान फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी निजी जिंदगी और काम से जुड़े किस्से दर्शकों के साथ साझा करते हैं। इस बार उन्होंने अपने पैर में लगी चोट के बारे में जानकारी देकर फैंस को चौंका दिया। बिग बी ने बताया कि वह आमतौर पर शो के दौरान बीच में खड़े होकर अपना मोनोलॉग करते हैं। लेकिन शूटिंग के दौरान गिरने के बाद उनके घुटने में चोट लग गई। उन्होंने बताया कि चोट के कारण उन्हें खड़े होने में कुछ परेशानी हो रही है।

‘अब रिटायर होने का समय आ गया...’ बिग बी ने लिखी ऐसी बात, फैंस रह गए हैरान… होगा बड़ा ऐलान?

कुर्सी पर बैठकर शुरू किया KBC 18 का एपिसोड

अमिताभ बच्चन ने बताया कि चोट के बावजूद वह अपना काम जारी रख रहे हैं। बस उन्हें लंबे समय तक खड़े रहने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। इसी कारण ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के हालिया एपिसोड की शुरुआत वह कुर्सी पर बैठकर करते दिखाई दिए। बिग बी के इस हेल्थ अपडेट के बाद शो देखने वाले दर्शकों और उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

Breaking News

ब्लॉग में भी शेयर किया हेल्थ अपडेट

अभिनेता ने अपने ब्लॉग के जरिए भी अपने विचार साझा किए। 25 और 26 सितंबर के अपने ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने 'जीवित रहने' के बारे में लिखा। अपने लेख में उन्होंने ‘सर्वाइवल’ और आने वाली पीढ़ी से जुड़े विचारों पर बात की। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान भविष्य, अगली पीढ़ी और इस सवाल पर विचार किया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम क्या छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने इसे चिंता या परेशानी के तौर पर नहीं, बल्कि भविष्य में आने वाले बदलावों और जीवन को देखने के एक अलग नजरिए के रूप में पेश किया। 

X Post

KBC 18 में लगातार सुर्खियों में हैं बिग बी

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की मेजबानी एक बार फिर अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। शो में वह कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत, मजाक और अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करते नजर आते हैं। हाल के एपिसोड्स में बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों से जुड़े चर्चित चेहरे भी शो का हिस्सा बने हैं। इससे कार्यक्रम को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। कुछ समय पहले अभिनेता राजकुमार राव, वामिका गब्बी और उज्जवल निकम फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। इस दौरान उज्जवल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब से जुड़े कई किस्से साझा किए थे।

बिग बी की एक छोटी गलती ने खींचा सबका ध्यान, सोशल मीडिया पर मांगी माफी, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

आने वाली फिल्मों में भी दिखेंगे बिग बी

अमिताभ बच्चन के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ में भी अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वह प्रभास और कमल हासन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts