Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गणपति आरती में सलमान से हुई गलती, अर्पिता ने तुरंत किया इशारा, देखें VIDEO

सलमान खान 15 सितंबर को भाई सोहेल के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। आरती के दौरान सलमान से दिशा को लेकर छोटी चूक हुई, जिसे बहन अर्पिता ने तुरंत इशारे से सुधार दिया। अब भाई-बहन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वहीं शाहरुख खान ने भी अपने घर गणपति उत्सव की जानकारी साझा की थी।
गणपति आरती में सलमान से हुई गलती, अर्पिता ने तुरंत किया इशारा, देखें VIDEO
सलमान खान 15 सितंबर को भाई सोहेल के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।

गणपति बप्पा के दरबार में सलमान खान से एक छोटी सी चूक हो गई, लेकिन बहन अर्पिता खान की नजर तुरंत उस पर पड़ गई। अर्पिता ने इशारे से भाईजान को उनकी गलती बताई और सलमान ने भी बिना देर किए आरती का तरीका ठीक कर लिया। अब भाई-बहन का यही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

सोहेल के घर पहुंचे थे सलमान

15 सितंबर को सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया। सलमान ने परिवार के साथ पूजा-पाठ किया और सभी के साथ वक्त बिताया। इस गेट टुगेदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

आरती में सलमान से हुई चूक

इन वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के आरती वाले वीडियो की हो रही है। आरती के दौरान जब सलमान की बारी आई तो उन्होंने थाली को गलत दिशा में घुमाना शुरू कर दिया। यानी आरती की शुरुआत ही उल्टी दिशा से हो गई। तभी अर्पिता की नजर भाईजान पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इशारे से सलमान को सही तरीका बताया। सलमान ने भी बहन का इशारा समझ लिया और तुरंत आरती करने का तरीका बदल दिया।

मक्का को निशाना बनाने की कोशिश? आसमान में ही ध्वस्त हुआ ड्रोन, सऊदी की सख्त चेतावनी से बढ़ा तनाव

भाई-बहन की बॉन्डिंग ने जीता दिल

सलमान और अर्पिता का यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद कई लोग भाई-बहन की इस बॉन्डिंग को पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स सलमान को लेकर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं। खान परिवार में गणपति उत्सव कोई नई बात नहीं है। बप्पा के स्वागत और पूजा की परंपरा परिवार में लंबे समय से चली आ रही है।

शाहरुख के घर भी मनते हैं गणपति

गणपति उत्सव को लेकर सिर्फ सलमान खान का परिवार ही चर्चा में नहीं रहता। शाहरुख खान के घर भी हर साल बप्पा की पूजा होती है। 15 सितंबर को हुए Ask SRK सेशन में एक फैन ने शाहरुख से पूछा था कि उनके घर गणपति कैसे मनाए जाते हैं। इस पर शाहरुख खान ने बताया था कि उनकी पत्नी गौरी पूजा और आरती की जिम्मेदारी संभालती हैं। बच्चे परिवार और करीबियों के साथ त्योहार की खुशियां मनाते हैं, बातचीत करते हैं और साथ में अच्छा खाना खाते हैं।

भोपाल में ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट, VIP रोड पर भिड़ीं कई गाड़ियां, बाइक सवार घायल

शाहरुख के घर एक दिन के लिए आते हैं बप्पा

शाहरुख खान ने यह भी बताया था कि उनके घर गणपति बप्पा को एक दिन के लिए स्थापित किया जाता है। इस तरह बॉलीवुड के इन दोनों बड़े सितारों के घर गणपति उत्सव अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts