Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंबानी के घर गणपति उत्सव की धूम! राधिका के डांस से सितारों की एंट्री तक सब रहा खास, बाबा बागेश्वर की गोल्डन खड़ाऊ वायरल

मुंबई में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव मनाया गया। बप्पा के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए बॉलीवुड, क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे पहुंचे। सलमान खान, रेखा, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर समेत कई सितारे इस खास जश्न का हिस्सा बने।
अंबानी के घर गणपति उत्सव की धूम! राधिका के डांस से सितारों की एंट्री तक सब रहा खास, बाबा बागेश्वर की गोल्डन खड़ाऊ वायरल
अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में मनाया गया गणपति उत्सव

मुंबई में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन हुआ। बॉलीवुड, क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सलमान खान, रेखा, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने समारोह में शिरकत की। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

एंटीलिया में हुआ गणपति बप्पा का भव्य दरबार

गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में खास गणपति उत्सव आयोजित किया गया। हर साल की तरह इस बार भी इस समारोह में फिल्म, खेल और राजनीति की दुनिया से कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। बप्पा के स्वागत के लिए एंटीलिया को फूलों, रोशनी और खास सजावट से सजाया गया था। घर के बाहर से लेकर अंदर तक गणेश उत्सव का माहौल दिखाई दिया। मेहमानों ने भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Chhatarpur: बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, बालाजी के दर्शन किए, धीरेंद्र शास्त्री ने गदा भेंट कर किया स्वागत

नीता-मुकेश अंबानी ने किया बप्पा का स्वागत

अंबानी परिवार की ओर से गणपति उत्सव की तैयारियां खास अंदाज में की गई थीं। नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बप्पा के स्वागत के दौरान नजर आए। नीता अंबानी ने गहरे लाल रंग का पारंपरिक परिधान पहना था और वह खूबसूरत गहनों में नजर आईं। वहीं राधिका मर्चेंट ने नारंगी रंग का कढ़ाई वाला पारंपरिक आउटफिट पहना। दोनों का फेस्टिव लुक समारोह की तस्वीरों में खास नजर आया।

X Post

राधिका मर्चेंट की भक्तिमय प्रस्तुति ने बांधा समां

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव की शुरुआत भी बेहद खास अंदाज में हुई। राधिका मर्चेंट ने भगवान गणेश को समर्पित एक भक्तिमय नृत्य प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में भक्ति, परंपरा और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। राधिका का यह डांस सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा। उनकी प्रस्तुति ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया।

X Post

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की खड़ाऊ ने खींचा ध्यान

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे। उन्होंने एंटीलिया में गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। वीडियो में उनके पैरों में नजर आ रही चमकदार खड़ाऊ लोगों का ध्यान खींच रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनकी खड़ाऊ को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की भव्य शादी: 5-स्टार होटल में हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन, बॉलीवुड, राजनीति और बिजनेस जगत के दिग्गजों ने बढ़ाई रौनक

X Post

रेखा का ट्रेडिशनल अंदाज फिर आया चर्चा में

दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचीं। इस दौरान वह अपने खास और आइकॉनिक ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। रेखा को देखते ही लोगों का ध्यान उनकी पारंपरिक खूबसूरती और अंदाज पर गया। समारोह की तस्वीरों में उनका लुक सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुनील शेट्टी पत्नी के साथ पहुंचे एंटीलिया

अभिनेता सुनील शेट्टी भी अपनी पत्नी के साथ अंबानी परिवार के घर पहुंचे। दोनों ने गणपति उत्सव में हिस्सा लिया और भगवान गणेश के दर्शन किए। सितारों के एंटीलिया पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें उनके फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए।

X Post

सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी ने खींचा ध्यान

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी साथ में गणपति उत्सव में पहुंचे। दोनों ने एंटीलिया में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और बप्पा का आशीर्वाद लिया। गणपति उत्सव में साथ पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

Anant Ambani@Tirupati : तिरुपति देवस्थानम को अनंत अंबानी ने दान की 27.5 करोड़ की 25 इलेक्ट्रिक बसें

X Post

सचिन तेंदुलकर भी परिवार के साथ पहुंचे

क्रिकेट जगत से भी इस समारोह में खास मेहमान पहुंचे। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ एंटीलिया पहुंचे। सचिन ने परिवार के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए। उनके पहुंचने का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

X Post

उद्धव ठाकरे परिवार के साथ पहुंचे

गणपति उत्सव में राजनीतिक जगत की भी मौजूदगी देखने को मिली। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ अंबानी परिवार के घर पहुंचे। ठाकरे परिवार ने भी गणपति उत्सव में हिस्सा लिया और बप्पा के दर्शन किए।

X Post

जामनगर : फोटो लेते समय सलमान खान के कंधे पर हाथ! सिक्योरिटी ने तुरंत पीछे हटाया, शांत दिखे एक्टर

सलमान खान ने किए बप्पा के दर्शन

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में सलमान खान भी पहुंचे। सलमान ने भगवान गणेश के दर्शन किए और बप्पा को फूल अर्पित किए। उनके पहुंचने के बाद समारोह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जाने लगे। सलमान के अलावा अभिनेता संजय दत्त और कई अन्य बॉलीवुड सितारे भी इस खास मौके का हिस्सा बने।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts