Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शाहरुख खान ने कंफर्म की ‘किंग’ की रिलीज डेट, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। एक्टर ने Ask Me Anything सेशन में बताया कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
शाहरुख खान ने कंफर्म की ‘किंग’ की रिलीज डेट, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
शाहरुख खान ने कंफर्म की ‘किंग’ की रिलीज डेट

शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Ask Me Anything सेशन के दौरान फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया।

फैन ने पूछा- कब आएगा ट्रेलर?

AMA सेशन में एक फैन ने शाहरुख से ‘किंग’ का अपडेट मांगते हुए कहा कि उन्होंने करीब तीन साल पहले शाहरुख की आखिरी फिल्म थिएटर में देखी थी और अब उन्हें ट्रेलर का इंतजार है। इस पर शाहरुख ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया कि अब ट्रेलर के बजाय फिल्म ही देखना। उन्होंने कहा कि वह फैंस को तरसा नहीं रहे हैं, बल्कि फिल्म को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। शाहरुख ने संकेत दिया कि फिल्म से जुड़ी बाकी चीजें 24 दिसंबर से पहले सामने आएंगी।

X Post

सिद्धार्थ आनंद फिल्म को दे रहे पूरा समय

शाहरुख ने बताया कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और पूरी टीम फिल्म के अलग-अलग एसेट पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टीम यह सुनिश्चित करना चाहती है कि दर्शकों के सामने फिल्म का बेहतरीन वर्जन पहुंचे। शाहरुख के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद फिल्म पर लगातार काम कर रहे हैं और इसे पूरा समय दे रहे हैं, ताकि दर्शक फिल्म को देखकर एंटरटेन हों और ‘किंग’ पर गर्व कर सकें।

Entertainment

ट्रेलर के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार

जब एक फैन ने कम से कम ट्रेलर रिलीज करने की मांग की, तो शाहरुख ने साफ कर दिया कि फिलहाल वह फैंस से बातचीत करेंगे और ट्रेलर बाद में आएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज में अभी करीब 100 दिन बाकी हैं और फैंस को थोड़ा इंतजार करना चाहिए। यानी अभी मेकर्स फिल्म के प्रमोशनल एसेट्स धीरे-धीरे सामने लाएंगे।

‘किंग’ में सबकुछ शानदार होने का दावा

शाहरुख ने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की। उन्होंने बताया कि ‘किंग’ में एक्शन, गाने और कलाकारों से लेकर उनका लुक तक काफी खास है। एक्टर ने कहा कि फिल्म को दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाने में टीम ने अपनी पूरी कोशिश की है।

शाहरुख और सुहाना पहली बार साथ दिखेंगे

‘किंग’ में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म सुहाना खान की पहली थिएट्रिकल रिलीज होगी। खास बात यह है कि शाहरुख और सुहाना पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से शाहरुख का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts