Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ पर अभी भी अनुमति का पेंच:पुलिस ने मांगा सुरक्षा का पूरा हिसाब

19 सितंबर को रीजनल पार्क में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने कांग्रेस से क्राउड मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी और महिला सुरक्षा की जानकारी ली; लिखित अनुमति अभी लंबित
राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ पर अभी भी अनुमति का पेंच:पुलिस ने मांगा सुरक्षा का पूरा हिसाब
फाइल फ़ोटो

इंदौर। राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं, लेकिन पुलिस की औपचारिक अनुमति का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। रीजनल पार्क के सामने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को लेकर पुलिस और कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार चर्चा चल रही है। कार्यक्रम स्थल के इस्तेमाल के लिए आईडीए की मंजूरी मिलने की खबरें पहले सामने आ चुकी हैं, जबकि पुलिस स्तर पर सुरक्षा संबंधी प्रक्रिया जारी है।पुलिस ने कांग्रेस नेताओं से कार्यक्रम में आने वाली संभावित भीड़, क्राउड मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी, महिला सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली है। पुलिस अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के दौरान प्रवेश-निकासी, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था किस तरह की जाएगी।

 

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मांगी पूरी जानकारी

कार्यक्रम में राहुल गांधी के शामिल होने को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़े कांग्रेस पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था का पूरा प्लान और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी मांगी है।पुलिस की ओर से यह भी देखा जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर कितनी भीड़ पहुंच सकती है और उसके मुताबिक बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास, पार्किंग तथा आपातकालीन व्यवस्था कैसे की जाएगी। महिला सुरक्षा और फायर सेफ्टी से जुड़े इंतजामों को लेकर भी आयोजकों से जानकारी ली गई है।

 

कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियां

कांग्रेस ने 19 सितंबर के कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान को चुना है। आईडीए की ओर से मैदान के इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने के बाद कांग्रेस ने यहां आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।कार्यक्रम को लेकर मंच, डोम, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन सहित कई स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

पहले नेहरू स्टेडियम को लेकर अटका था मामला

राहुल गांधी का कार्यक्रम पहले नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन वहां अनुमति नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम की तारीख 12 सितंबर से बढ़ाकर 19 सितंबर की गई और रीजनल पार्क के सामने मैदान को नए स्थल के तौर पर चुना गया।अब नए स्थल को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है, वहीं पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में कार्यक्रम से पहले पुलिस की लिखित अनुमति और सुरक्षा से जुड़े अंतिम निर्णय पर सभी की नजर है।

19 सितंबर को होना है कार्यक्रम

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। राहुल गांधी ने भी अपने सोशल मीडिया संदेश में 19 सितंबर को इंदौर आने की जानकारी दी थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद प्रस्तावित है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts