Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विजय देवरकोंडा-रश्मिका की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, 16 अक्टूबर 2026 को आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। राहुल सांक्रित्यायन के निर्देशन में बनी यह एपिक पीरियड ड्रामा 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नए पोस्टर में विजय का इंटेंस और रॉ लुक नजर आया है। फिल्म में अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में हैं।
विजय देवरकोंडा-रश्मिका की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, 16 अक्टूबर 2026 को आएगी फिल्म
विजय देवरकोंडा-रश्मिका की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म के मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ इसकी ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज का ऐलान किया है। बड़े बजट की यह पीरियड ड्रामा फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन राहुल सांक्रित्यायन ने किया है।

विजय-रश्मिका की जोड़ी फिर आएगी नजर

‘राणाबाली’ में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। फिल्म से सामने आए फर्स्ट लुक, किरदारों की झलक और म्यूजिक ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है फिल्म

‘राणाबाली’ एक एपिक पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी बीते दौर की पृष्ठभूमि में सेट है। फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा। मेकर्स ने दशहरे के आसपास फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है। दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और फिल्म की कहानी भी इसी भावना से जुड़ी बताई जा रही है।

/img/15/1787823521976

नए पोस्टर में दिखा विजय का खतरनाक लुक

रिलीज डेट के ऐलान के साथ मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर में विजय देवरकोंडा बेहद इंटेंस और रॉ लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में चारों तरफ आग और धुआं दिखाई देता है। विजय के हाथ में एक भारी घुमावदार हथियार भी नजर आ रहा है। उनका यह लुक फिल्म के दमदार और एक्शन से भरपूर अंदाज की झलक देता है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- हमारे इतिहास का सबसे अंधकारमय अध्याय इस अक्टूबर में खुलेगा।

Entertainment

बड़े स्केल पर बनाई जा रही है फिल्म

राहुल सांक्रित्यायन के निर्देशन में बन रही ‘राणाबाली’ को बड़े सिनेमाई स्केल पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में शानदार विजुअल्स और भव्य एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल ने तैयार किया है। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

इंटरनेशनल एक्टर भी आएंगे नजर

फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अलावा इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। उनकी मौजूदगी से फिल्म का ग्लोबल अपील और बढ़ गया है। ‘राणाबाली’ को लेकर मेकर्स ने बड़े स्तर की कहानी, शानदार विजुअल्स और दमदार म्यूजिक का दावा किया है। अब दर्शकों को 16 अक्टूबर 2026 का इंतजार है, जब यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts