🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

'Radio Ki Asli Soorma',भोपाल की सुबह अब होगी और दमदार, 93.5 RED FM पर RJ Pihu की हुई वापसी

भोपाल के रेडियो लिसनर्स के लिए खुशखबरी है। 93.5 RED FM पर RJ Pihu की दमदार वापसी हो रही है। सोमवार से शनिवार सुबह 6 से 11 बजे तक Pihu शहर के मुद्दों, मजेदार बातचीत और भोपाली अंदाज के साथ श्रोताओं से जुड़ेंगी। जानिए 'Radio Ki Asli Soorma - RJ Pihu' शो से जुड़ी खास बातें और टाइमिंग।
Follow on Google News
भोपाल की सुबह अब होगी और दमदार, 93.5 RED FM पर RJ Pihu की हुई वापसी
Radio Ki Asli Soorma - RJ Pihu

भोपाल की गलियां, बड़े तालाब की ठंडी हवा और शहर के लोगों की अपनी अलग तहजीब... अगर इन सबको कोई आवाज एक साथ समेट सकती है, तो वो है RJ Pihu की। अब भोपाल वालों की सुबह एक बार फिर उनकी दमदार और मजेदार आवाज से शुरू होने वाली है। 93.5 RED FM लेकर आ रहा है अपना खास शो 'Radio Ki Asli Soorma - RJ Pihu'। जहां Pihu अपने खास अंदाज, मजेदार बातचीत और भोपाल से जुड़े मुद्दों के साथ हर सुबह श्रोताओं से जुड़ेंगी। अगर शहर का कोई मुद्दा हो, भोपाल की कोई खास बात हो या फिर रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा कोई मजेदार किस्सा, RJ Pihu उसे अपने अंदाज में पेश करने के लिए तैयार हैं।

भोपाल की नब्ज पहचानती हैं RJ Pihu

शहर का कोई मुद्दा हो, लोकल खबर हो या भोपाल की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कोई बात, RJ Pihu उसे अपने खास अंदाज में पेश करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी बातों में भोपाल की तहजीब और अंदाज में शहर का वही बेफिक्र मिजाज नजर आता है। यही वजह है कि श्रोता उनसे सिर्फ एक रेडियो जॉकी के तौर पर नहीं, बल्कि भोपाल की अपनी आवाज के रूप में जुड़ते हैं।

सुबह 6 से 11 बजे तक चलेगा Pihu का शो

अब सोमवार से शनिवार तक भोपाल के लोग अपनी सुबह की शुरुआत RJ Pihu के साथ कर सकेंगे। सुबह 6 बजे से 11 बजे तक, 93.5 RED FM पर Pihu की आवाज शहर के लोगों का साथ देगी। इस दौरान शहर के मुद्दों पर बातचीत, मजेदार किस्से, हल्की-फुल्की बातें और श्रोताओं के साथ जुड़ाव देखने को मिलेगा। यानी ऑफिस जाने की जल्दी हो या सुबह की चाय के साथ रेडियो सुनने का मूड... Pihu की आवाज सुबह को थोड़ा और मजेदार बनाने वाली है।

Who is Ananya Raj: एक महीने तक छिपी रही मौत की खबर, परिवार ने अब दी जानकारी, हॉरर से लेकर थ्रिलर तक किया काम

'याद तो आ रही होगी मेरी...'

RJ Pihu ने अपनी वापसी को लेकर बेहद मजेदार अंदाज में कहा, ‘याद तो आ रही होगी मेरी… बस, कैलेंडर मार्क कर लो। आज से मिलते हैं सिर्फ 93.5 RED FM पर। भोपाल... तैयार रहना, क्योंकि अब सुबहें होंगी और भी दमदार’। उनका यह अंदाज साफ बता रहा है कि शो में सिर्फ रेडियो प्रोग्राम नहीं, बल्कि भोपाल की रोजमर्रा की जिंदगी का तड़का भी देखने-सुनने को मिलेगा।

'Radio Ki Asli Soorma' क्यों है खास?

RJ Pihu की खासियत सिर्फ उनकी आवाज नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने का उनका तरीका है। शहर के लोगों की बात को समझना, उसे मजेदार तरीके से सामने रखना और बातचीत में भोपाली रंग घोलना उनके अंदाज को अलग बनाता है। इसी जुड़ाव के चलते 93.5 RED FM ने उन्हें ‘Radio Ki Asli Soorma’ के तौर पर पेश किया है। तो भोपाल वालों, अब सुबह की चाय अकेले नहीं होगी। रेडियो ऑन कीजिए और RJ Pihu के साथ शहर की बातें, हंसी-मजाक और भोपाली अंदाज का मजा लीजिए।

Monday से Saturday, सुबह 6 बजे से 11 बजे तक - सिर्फ 93.5 RED FM पर। 93.5 RED FM - Bajaate Raho!

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
icon

Latest Posts