Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Oscar 2025 : लॉस एंजिल्स में लगी आग से प्रभावित हुआ ऑस्कर नॉमिनेशन, अब वर्चुअली होगी अनाउंसमेंट, 2 मार्च को आयोजन

Follow on Google News
Oscar 2025 : लॉस एंजिल्स में लगी आग से प्रभावित हुआ ऑस्कर नॉमिनेशन, अब वर्चुअली होगी अनाउंसमेंट, 2 मार्च को आयोजन
अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी आग ने सभी का दिल दहला दिया है। इसमें कई लोगों की मौत हो गई, तो कई लोगों के घर जलकर राख हो गए हैं। इनमें जाने-माने सेलेब्स के घर भी शामिल है। अब इस वजह से ऑस्कर 2025 को भी पोस्टपोन कर दिया गया है। आग ने सीधे तौर पर इसे प्रभावित किया है।  इस वजह से शेड्यूल में कुछ बदलाव हो सकते हैं। बता दे की अब तक के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एकेडमी अवॉर्ड 2 मार्च (भारत में 3 मार्च) को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होने वाला हैं। 

2 मार्च 2025 को होगा आयोजन 

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन रविवार, 2 मार्च 2025 को होगा, जिसे भारत में 3 मार्च की सुबह देखा जा सकता है। हालांकि, समारोह से पहले होने वाले कई प्रमुख इवेंट्स स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं। 

फिल्म इंडस्ट्री में एकता का प्रतीक है एकेडमी

एकेडमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यांग ने एक बयान में अपनी कम्युनिटी के समर्थन के लिए एकेडमी के कमिटमेंट्स पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि 'हम सभी आग के प्रभाव और हमारी कम्युनिटी के लोगों द्वारा झेले गए गहरे नुकसान से स्तब्ध हैं। एकेडमी हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री में एकता का प्रतीक रही है। हम इन चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर खड़े रहने और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

वर्चुअली होगी नॉमिनेशन की घोषणा 

आग की वजह से ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए वोटिंग का समय शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक बढ़ा दी गई है। अब नामांकन की घोषणा गुरुवार, 23 जनवरी 2025 को सुबह 5:30 बजे वर्चुअल रूप से की जाएगी। इस दौरान कोई मीडिया कवरेज भी नहीं होगी।

तय समय पर ही होगा ऑस्कर अवॉर्ड

ऑस्कर नामांकित व्यक्तियों का लंच, जो 10 फरवरी को होना था, रद्द कर दिया गया है। वहीं, 18 फरवरी को होने वाले साइंटिफिक एंड टेक्निक अवॉर्ड्स को फिर शेड्यूल किया जाएगा। हालांकि, मुख्य ऑस्कर अवॉर्ड समारोह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा। इसका सीधा प्रसारण ABC चैनल पर होगा। इसके अतिरिक्त, एकेडमी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी अपडेट्स प्राप्त किए जा सकते हैं।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts