Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'I’m Game' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में किया बड़ा आंकड़ा

दुलकर सलमान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'I’m Game' 3 सितंबर 2026 को रिलीज हुई। कम स्क्रीन्स और सीमित शोज के बावजूद फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर में 20.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जानिए फिल्म की पहले और दूसरे दिन की कमाई, दुलकर की बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट और फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी।
'I’m Game' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में किया बड़ा आंकड़ा
दुलकर सलमान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'I’m Game' 3 सितंबर 2026 को रिलीज हुई।

मलयालम सिनेमा के स्टार दुलकर सलमान की नई फिल्म 'I’m Game' रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाती नजर आ रही है। 3 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में पहुंची इस एक्शन-थ्रिलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि कम स्क्रीन्स और सीमित शोज के बावजूद फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में दुनियाभर में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

कम स्क्रीन्स के बावजूद शानदार शुरुआत

'I’m Game' को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिलीं। इसके अलावा फिल्म के सामने निविन पॉली की 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' भी मजबूती से टिकी हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए करीब दो हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसकी पकड़ अभी भी बनी हुई है। ऐसे में 'I’m Game' को कम शोज मिलने के बावजूद फिल्म की कमाई ने मेकर्स को राहत दी है।

पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 2,727 शोज के जरिए 5.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 6.35 करोड़ रुपये रहा। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने पहले दिन करीब 4.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह रिलीज के पहले दिन 'I’m Game' की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 10.85 करोड़ रुपये रही।

दूसरे दिन भी कमाई ने दिखाया दम

दूसरे दिन फिल्म ने 3,145 शोज के जरिए भारत में 4.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि ग्रॉस कमाई 11.70 करोड़ रुपये हो गई। ओवरसीज मार्केट में दूसरे दिन फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ विदेशों में कुल कमाई 8.50 करोड़ रुपये हो गई। यानी दो दिनों में 'I’m Game' ने दुनियाभर में 20.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

दुलकर की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल

पहले दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ 'I’m Game' दुलकर सलमान की पोस्ट-कोविड फिल्मों में बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। दुलकर की पिछली मलयालम फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन आगे चलकर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें: मुरैना में दर्दनाक हादसा, जन्माष्टमी मनाकर पैदल लौट रहीं 3 महिलाओं की मौत

स्टारकास्ट और डायरेक्शन

'I’m Game' का निर्देशन नहास हिदायत ने किया है। फिल्म में दुलकर सलमान के साथ कयादु लोहार, संयुक्ता विश्वनाथन, एंटनी वर्गीस, काथिर और विनय फोर्ट जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दुलकर सलमान और जोम वर्गीस ने प्रोड्यूस किया है। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में वीकेंड का फायदा उठाकर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार कितनी तेज कर पाती है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts