मप्र में 11 IAS अफसरों के तबादले, सागर के कमिश्नर अनिल सुचारी बने वेयरहाउस कार्पोरेशन के MD, नेहा मारव्या एसटी फाइनेंस में MD बनीं

भोपाल। मप्र में शनिवार को 11 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए। जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं उनमें अनिल सुचारी, दिलीप कुमार, अनुभा श्रीवास्तव, सतेंद्र सिंह, नेहा मारव्या और अन्य छह शामिल हैं। सागर संभाग के आयुक्त अनिल सुचारी को मप्र भंडार गृह निम का एमडी बनाया गया है। वहीं उद्योग विभाग के आयुक्त दिलीप कुमार को सागर संभाग में कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। ओएसडी सह श्रम आयुक्त संदीप जीआर को ओएसडी सह आयुक्त महिला और बाल विकास तथा पड़े मिशन संचालक अटल बिहारी वाजपेई बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन में जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही महिला और बाल विकास विभाग की कमिश्नर निधि निवेदिता को अब ओएसडी शहर राजस्व आयुक्त और आयुक्त भू अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रोजगार गारंटी के सीईओ अवि प्रसाद को एमडी मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कार्पोरेशन बनाया गया है।
देखें पूरी लिस्ट :


छह जिला पंचायत CEO के भी हुए तबादले
मप्र सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अन्य आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 अफसरों के तबादले किए हैं। जिला पंचायत सीईओ ओमप्रकाश सनोडिया को अपर मेला अधिकारी सिंहस्थ उज्जैन के पद पर पदस्थ किया है। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के सीईओ नरोत्तम प्रसाद भार्गव को हरदा जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। गुना के अपर कलेक्टर अखिलेश कुमार जैन को धार जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।





















