Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हनुमान अंश देखकर हैरान हुए वीरेंद्र सहवाग, बोले- बाबा सदा भक्तों के साथ

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी तारीफ की और इसे महाराज जी को एक सुंदर श्रद्धांजलि बताया।
हनुमान अंश देखकर हैरान हुए वीरेंद्र सहवाग, बोले- बाबा सदा भक्तों के साथ
हनुमान अंश देखकर हैरान हुए वीरेंद्र सहवाग, बोले- बाबा सदा भक्तों के साथ

हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 60 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म को देखने वाले दर्शकों की ओर से भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फिल्म को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि महाराज जी को एक फिल्म के जरिए पूरी तरह बता पाना संभव नहीं है, लेकिन हनुमान अंश उनकी एक झलक बहुत खूबसूरती से दिखाती है। सहवाग ने फिल्म को महाराज जी के लिए एक सुंदर ट्रिब्यूट बताते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की।

27 दिनों में 60 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

नीम करोली बाबा पर बनी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई फिल्म ने 27 दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के शुरुआती दौर में फिल्म को फ्लॉप माना जा रहा था, लेकिन इसके बाद इसकी कमाई में तेजी आई और फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली।

ये भी पढ़ें: भोपाल का दौरा रद्द कर अचानक दिल्ली पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की खास मुलाकात

वीरेंद्र सहवाग ने की फिल्म की तारीफ

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर हनुमान अंश को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उनके कुछ पुराने करीबी लोग नीम करोली बाबा महाराज जी के बहुत बड़े भक्त हैं। करीब 10 साल पहले उनके एक दोस्त ने उन्हें महाराज जी और उनकी लीलाओं के बारे में बताया था, जिसके बाद से वह उनके बारे में पढ़ते और सुनते आ रहे हैं और उनके प्रति उनके मन में गहरा आकर्षण रहा है।

महाराज जी के व्यक्तित्व और कृपा का किया जिक्र

सहवाग ने कहा कि महाराज जी का व्यक्तित्व, उनकी करुणा और कृपा और उन्होंने अपने भक्तों के जीवन में जो बदलाव लाया, वह बताता है कि उनका व्यक्तित्व कितना अलग था। उन्होंने कहा कि महाराज जी बिना बताए और बिना जताए व्यक्ति को उसके सच्चेपन से मिला देते थे। सहवाग के मुताबिक, उनके शरीर छोड़ने के 53 साल बाद भी उनकी कृपा और लीलाएं आज उनके भक्तों के जीवन में दिखाई देती हैं।

Breaking News

फिल्म के एक दृश्य ने सहवाग को छुआ

सहवाग ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले महाराज जी के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश देखी। उनके अनुसार महाराज जी को एक फिल्म के जरिए पूरी तरह बता पाना संभव नहीं है, लेकिन फिल्म बहुत खूबसूरती से बनाई और अच्छी तरह लिखी गई है। उन्होंने एक दृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि महाराज जी के गले में सांप होते हैं और एक भक्त उन्हें शिव और भोले कहता है, जिस पर महाराज जी कहते हैं कि भोले तो तुम हो। सहवाग ने कहा कि आंखें वही देखती हैं, जो मन में होता है और मन वही दिखाता है, जो हृदय में होता है।

ये भी पढ़ें: हेलिकॉप्टर मिल जाए तो तुरंत पहुंच जाऊंगा... जस्टिस सप्रे का तंज

7 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ऐसे संत सदियों में आते हैं और महाराज जी को समझना शायद संभव नहीं है, लेकिन उनकी एक झलक पाना जरूर संभव है। उनके मुताबिक, हनुमान अंश इसी झलक को बहुत खूबसूरती से दिखाती है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि महाराज जी की लीला बहुत निराली है, उन्हें समझना शायद संभव नहीं, लेकिन उनकी कृपा को महसूस करना जरूर संभव है। उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए इसे एक महान संत की अद्भुत यात्रा बताया। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts