Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘टॉक्सिक’ पर भारी पड़ा ‘हनुमान अंश’ का जलवा, 27वें दिन भी कर डाली करोड़ों की कमाई

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने 8वें दिन 5.10 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने 27वें दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया। जानिए दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई, हिंदी समेत भाषावार कलेक्शन, ओवरसीज आंकड़े और 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने के लिए ‘हनुमान अंश’ को कितनी कमाई करनी होगी।
‘टॉक्सिक’ पर भारी पड़ा ‘हनुमान अंश’ का जलवा, 27वें दिन भी कर डाली करोड़ों की कमाई
फिल्म ने 8वें दिन 5.10 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने 27वें दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक अजीब ही खेल देखने को मिल रहा है। जिस फिल्म से ताबड़तोड़ कमाई की उम्मीद थी, उसकी रफ्तार अब धीमी पड़ती दिख रही है, जबकि एक ऐसी फिल्म जिसने शुरुआत में शायद इतनी बड़ी चर्चा नहीं बटोरी थी, वो लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। एक तरफ यश की ‘टॉक्सिक’ है, जिसमें भरपूर एक्शन, बड़े चेहरे और शानदार स्केल देखने को मिला। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल था और पहले दिन की कमाई ने भी उम्मीदें बढ़ा दी थीं। लेकिन इसके बाद बॉक्स ऑफिस का गणित कुछ ऐसा बदला कि फिल्म की कमाई लगातार नीचे खिसकती चली गई। वहीं दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म ने 27वें दिन भी ऐसा कलेक्शन किया कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

‘टॉक्सिक’ की धुआंधार शुरुआत के बाद कमाई सुस्त

यश और गीतू मोहनदास की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर शानदार शुरुआत की थी। ऐसे में माना जा रहा था कि फिल्म आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर इसी रफ्तार से दौड़ेगी। लेकिन पहले दिन के बाद फिल्म की कमाई में वैसी तेजी देखने को नहीं मिली, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। अब हालात ये हैं कि आठवें दिन फिल्म 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार यानी आठवें दिन ‘टॉक्सिक’ ने 5.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म के कुल 12,432 शोज रहे और ऑक्यूपेंसी करीब 14.2 प्रतिशत रही।

हिंदी वर्जन ने संभाली फिल्म की कमाई

आठवें दिन ‘टॉक्सिक’ को सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने हिंदी में करीब 3.15 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा कन्नड़ से 1.35 करोड़, तेलुगु से 40 लाख, तमिल से 17 लाख और मलयालम से करीब 3 लाख रुपये की कमाई हुई। फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब करीब 237.70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं फिल्म ने भारत में करीब 280.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

ओवरसीज में भी जारी है कमाई

भारत के बाहर भी ‘टॉक्सिक’ कमाई कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बीते दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 1 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 41.75 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें तो फिल्म अब तक करीब 322 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। हालांकि, फिल्म के बजट को देखते हुए इसकी मौजूदा रफ्तार को उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं माना जा रहा।

अब आते हैं ‘हनुमान अंश’ पर...

एक तरफ ‘टॉक्सिक’ की कमाई धीमी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना दम दिखा रही है। नीम करौली बाबा की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म को दर्शकों का ऐसा प्यार मिल रहा है कि रिलीज के कई दिनों बाद भी इसकी कमाई में खासा उत्साह नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 27वें दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म के कुल 7,037 शोज रहे और ऑक्यूपेंसी करीब 29 प्रतिशत रही। यानी जिस समय कई फिल्में दूसरे या तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करने लगती हैं, उस वक्त ‘हनुमान अंश’ 27वें दिन भी करोड़ों में खेलती नजर आ रही है।

एक दिन में आई गिरावट, फिर भी आंकड़ा दमदार

हालांकि ‘हनुमान अंश’ की बीते दिन की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले करीब 14.7 प्रतिशत की गिरावट आई। फिल्म ने इससे एक दिन पहले करीब 8.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बावजूद 27वें दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने आप में फिल्म की मजबूत पकड़ दिखाता है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 61.38 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 72.32 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 4 या 5 सितंबर... कब है जन्माष्टमी? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

100 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर

अब ‘हनुमान अंश’ की नजर 100 करोड़ के आंकड़े पर है। फिल्म को 100 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन तक पहुंचने के लिए करीब 28 करोड़ रुपये और जुटाने होंगे। खास बात ये है कि फिल्म की असली रफ्तार कुछ दिन पहले तेज हुई। 17वें दिन फिल्म ने पहली बार 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और इसके बाद कमाई ने ऐसा गियर बदला कि फिल्म लगातार करोड़ों में कारोबार करने लगी।

‘हनुमान अंश’ के लिए वर्ड ऑफ माउथ बना गेमचेंजर

फिल्म की कमाई में अचानक आई तेजी के पीछे दर्शकों की प्रतिक्रिया को बड़ा कारण माना जा रहा है। सिनेमाघरों से फिल्म देखने के बाद लोगों की तारीफ और चर्चा ने नए दर्शकों को भी थिएटर तक पहुंचाया। यही वजह है कि ‘हनुमान अंश’ अब सिर्फ कमाई ही नहीं कर रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान बनाती दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस का खेल इस वक्त काफी दिलचस्प है। ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी स्टार और बड़े बजट वाली फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है, जबकि ‘हनुमान अंश’ लगातार मजबूत होती जा रही है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कौन सी फिल्म बाजी अपने नाम करती है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts