PlayBreaking News

Satluj :रिलीज के 48 घंटे में ZEE5 से हटी दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज', क्या है विवाद की असली वजह?

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को भारत में ZEE5 से रिलीज के 48 घंटे के भीतर हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ हिस्सों के संभावित दुरुपयोग की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया। जानिए फिल्म को लेकर पूरा विवाद, ZEE5 का बयान और OTT नियम क्या कहते हैं।
Follow on Google News
रिलीज के 48 घंटे में ZEE5 से हटी दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज', क्या है विवाद की असली वजह?
दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' भारत में ZEE5 से हटाई गई

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से रिलीज के करीब 48 घंटे के अंदर हटा दिया गया है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है और इसके हटाए जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

क्यों हटाई गई 'सतलुज'?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि फिल्म को हटाने का फैसला बिना समीक्षा के नहीं लिया गया। पहले अधिकारियों ने फिल्म की सामग्री का विस्तार से अध्ययन किया। समीक्षा के दौरान आशंका जताई गई कि फिल्म के कुछ हिस्सों का भारत-विरोधी तत्व गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी वजह से इसे भारत में ZEE5 से हटाने का फैसला लिया गया।

Twitter Post

पहले थिएटर में रिलीज की थी योजना

सूत्रों के अनुसार, फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए पेश किया गया था। हालांकि, जिस रूप में इसे सेंसर बोर्ड के सामने रखा गया, उसे मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद निर्माताओं ने फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया।

बताया जा रहा है कि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर आपत्तियां सामने आईं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने इसे भारत में प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा।

Entertainment

OTT पर रिलीज के क्या हैं नियम?

भारत में जो फिल्में या वेब सीरीज सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं, उनके लिए पहले से सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य नहीं होता। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म 'सेल्फ रेगुलेटरी मैकेनिज्म' के तहत काम करते हैं। यदि किसी कंटेंट को लेकर गंभीर आपत्तियां या संवेदनशीलता का मामला सामने आता है, तो सरकार आवश्यक कार्रवाई कर सकती है।

ZEE5 ने क्या कहा?

ZEE5 ने पुष्टि की है कि 'सतलुज' फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। कंपनी का कहना है कि वह फिल्म और उसके निर्माताओं के साथ खड़ी है तथा जरूरी प्रक्रियाओं का पालन कर रही है, ताकि भविष्य में फिल्म को भारतीय दर्शकों के लिए दोबारा उपलब्ध कराया जा सके।

फिल्म को लेकर विवाद क्यों?

'सतलुज' मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन और पंजाब में कथित फर्जी मुठभेड़ों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है। इसी विषयवस्तु को लेकर पहले भी फिल्म पर सवाल उठे थे। बताया जाता है कि इसी कारण इसे सिनेमाघरों में रिलीज की मंजूरी नहीं मिली। बाद में फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया, लेकिन अब भारत में उसकी स्ट्रीमिंग भी रोक दी गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts