Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Satluj Controversy :बिना सेंसर OTT पर रिलीज के बाद सरकार सख्त, Zee5 पर भी हो सकती है कार्रवाई

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' बिना CBFC सर्टिफिकेट के OTT पर स्ट्रीम होने के बाद विवादों में है। केंद्र सरकार ने फिल्म हटाने के निर्देश दिए हैं। अब Zee5 पर कानूनी कार्रवाई और OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों की रिलीज के लिए सेंसर सर्टिफिकेट अनिवार्य करने के उद्देश्य से IT Rules में बदलाव की तैयारी की जा रही है।
बिना सेंसर OTT पर रिलीज के बाद सरकार सख्त, Zee5 पर भी हो सकती है कार्रवाई
बिना CBFC सर्टिफिकेट रिलीज हुई 'सतलुज'

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को बिना CBFC (सेंसर बोर्ड) के सर्टिफिकेट के OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया। नियमों के अनुसार, बिना जरूरी सर्टिफिकेशन के किसी फिल्म का इस तरह प्रसारण करना कानूनी नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

फिल्म हटाने के दिए गए निर्देश

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने बिना सर्टिफिकेट स्ट्रीम हो रही फिल्म को तुरंत हटाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद संबंधित प्लेटफॉर्म से फिल्म हटा दी गई है।

Zee5 पर भी हो सकती है कानूनी कार्रवाई!

सूत्रों के अनुसार, बिना जरूरी मंजूरी के फिल्म दिखाने वाले OTT प्लेटफॉर्म Zee5 के खिलाफ भी सरकार कानूनी कार्रवाई करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। वहीं, इस मामले में आपराधिक कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार के पास बताई जा रही है।

Satluj movie

OTT के नियम बदलने की तैयारी

'सतलुज' विवाद के बाद सरकार OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों की रिलीज के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, भविष्य में किसी भी फिल्म के डिजिटल प्रीमियर से पहले CBFC का सर्टिफिकेट अनिवार्य किया जा सकता है।

IT Rules में हो सकता है संशोधन!

सरकार इस व्यवस्था को लागू करने के लिए मौजूदा आईटी नियम (IT Rules) में बदलाव पर विचार कर रही है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो भविष्य में कोई भी OTT प्लेटफॉर्म बिना सेंसर बोर्ड की मंजूरी के नई फिल्म रिलीज नहीं कर सकेगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts