Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बादशाह को लेकर हनी सिंह का विवादित बयान, कहा- उसने मेरी बीमारी का मजाक उड़ाया, ब्राउन रंग गाने को लेकर हुआ था विवाद

Follow on Google News
बादशाह को लेकर हनी सिंह का विवादित बयान, कहा- उसने मेरी बीमारी का मजाक उड़ाया, ब्राउन रंग गाने को लेकर हुआ था विवाद
सिंगर बादशाह और हनी सिंह अपने झगड़े को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा कि लड़ाई दो लोगों के बीच होती है। लेकिन, पिछले 10 सालों से एक ही इंसान मुझे गालियां दे रहा है। फैंस के बोलने पर मैंने पिछले 1 साल से जवाब देना भी शुरू किया है। साथ उन्होंने ये भी कहा कि वो थूक कर चाटने वालों में से है। दरअसल, दोनों सिंगर्स के बीच ये विवाद कई साल पुराना है। 

मैं बादशाह से कभी सुलह नहीं करूंगा- हनी सिंह 

जब हनी सिंह से बादशाह के साथ हुई कंट्रोवर्सी के बारे में पूछा गए तो उन्होंने कहा कि वो उनसे सुलह कभी नहीं करेंगे। उसने मेरा काफी मजाक बनाया है और गालियां भी दी है। आगे उन्होंने कहा- ‘लोग अक्सर मुझसे बादशाह के साथ हुई कंट्रोवर्सी के बारे में पूछते हैं। झगड़ा दो लोगों के बीच होता है, लेकिन पिछले 10 सालों से एक ही इंसान मुझे गालियां दे रहा है, मेरे बारे में गाने बना रहा है, और मेरी बीमारी का मजाक उड़ा रहा है। मैंने कभी इसका जवाब नहीं दिया।’

फैंस की वजह से दिया जवाब 

हनी सिंह ने आगे कहा, ‘मैंने इस मामले पर सिर्फ पिछले एक साल से बोलना शुरू किया है, और वो भी अपने फैंस की वजह से। मेरे फैंस मुझे मैसेज करके कहते थे कि प्लीज कुछ कहिए, यह हमारी गरिमा का सवाल है। एक व्यक्ति लगातार आपके खिलाफ बुरा बोल रहा है।’  ‘इसका नतीजा यह हुआ कि उसने माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की। लेकिन वो उनमें से एक है जो थूकता है और फिर चाटता है। अब देखना, वह फिर बदलेगा। ऐसे लोगों को मैं कोई अहमियत नहीं देता।’

ब्राउन रंग गाने को लेकर हुआ विवाद 

हनी सिंह और बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत माफिया मुंडीर ग्रुप से की थी, जिसे दोनों ने 2009 में छोड़ दिया। बादशाह ने कई बार दावा किया कि हनी सिंह का गाना ब्राउन रंग उन्होंने लिखा था। लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिला। इस पर हनी सिंह ने जवाब दिया था कि अगर बादशाह ने ब्राउन रंग जैसा गाना लिखा, तो फिर वह अपने लिए एक अच्छा गाना क्यों नहीं लिख पाए। इसके बाद से ही दोनों कई बार एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते नजर आए हैं।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts