People's Update
Monday, March 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    सेंसेक्स 179 अंक गिरकर 74,384.61 पर; निफ्टी 53 अंक गिरकर 23,098 पर खुला
    ओडिशा के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आग लगने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए, 10 मरीजों की मौत
    ऑस्कर 2026: माइकल जॉर्डन ने 'सिनर्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता
    ओडिशा: हॉस्पिटल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, पांच की हालत गंभीर
    ड्रोन हमले के बाद दुबई हवाई अड्डे के पास भीषण आग लगी, उड़ान सेवाएं निलंबित
    ओडिशा: हॉस्पिटल के ICU में लगी आग, सात मरीजों की मौत
    ईरान में डील किसके साथ करूं, उनकी लीडरशिप खत्म हो चुकी: डोनाल्ड ट्रंप
    ईरान हमलों पर कतर और सऊदी एकजुट, तनाव रोकने और बातचीत की अपील
    मिडिल ईस्ट संकट के बीच कतर और सऊदी अरब के बीच हुई बात
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर डोनाल्ड ट्रंप का प्लान, 7 देशों को मिलकर सुरक्षा गठबंधन बनाने की अपील
    फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की ईरान को चेतावनी - क्षेत्र में हमले रोको, होर्मुज में नेविगेशन बहाल क
    राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज
    ओडिशा: हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
    ईरान ने इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी
    ताजा खबर

    एलन मस्क ने छेड़ी नए दल की चर्चा : पोल में 80% लोगों का मिला समर्थन, 'द अमेरिका पार्टी' बना नया राजनीतिक संकेत

    Publish Date: 7 Jun 2025, 11:15 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    वॉशिंगटन डीसी। दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में शामिल एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच छिड़ी जंग अब खुलेआम हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप से विवाद के बाद 5 जून को मस्क ने सोशल मीडिया X पर एक पोल शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने को लेकर एक राय मांगी थी। इस पर 80.4% लोगों ने हां में जवाब दिया था। बता दें कि, मस्क और ट्रंप दोनों पहले दोस्त थे, फिर राजनीतिक साझेदार बने, लेकिन अब एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। विवाद की शुरुआत ट्रंप के नए टैक्स बिल ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ से हुई, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाली सब्सिडी में कटौती की बात कही गई। मस्क इससे नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर ट्रंप की नीतियों को 'फिजूलखर्ची' बताया।

    जनता की राय और ‘The America Party’ का संकेत

    5 जून को एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोल शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूछा – “क्या अमेरिका में एक नया राजनीतिक दल बनना चाहिए?” इस पोल में 80.4% लोगों ने 'हां' में जवाब दिया। पोल खत्म होने के बाद मस्क ने रिपोस्ट कर लिखा – “The America Party”। इससे साफ संकेत मिला कि मस्क नई पार्टी बनाने की सोच रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

    ट्रंप ने मस्क को बताया विश्वासघाती

    मस्क के बयानों से भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर मस्क को “विश्वासघाती” बताया। उन्होंने धमकी दी कि मस्क की कंपनियों को दी जाने वाली सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स को रद्द किया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि, मस्क ने चुनाव जिताने में मदद का दावा कर खुद को बहुत बड़ा साबित करने की कोशिश की है।

    रूस ने दी मस्क को शरण की पेशकश

    इस विवाद में अब अंतरराष्ट्रीय एंगल भी जुड़ गया है। रूस के सांसद दिमित्री नोविकोव ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी, तो रूस एलन मस्क को राजनीतिक शरण दे सकता है। उन्होंने कहा, “हमने अमेरिकी व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन को भी शरण दी थी, अगर मस्क को जरूरत हुई तो हम उनकी मदद करेंगे।” हालांकि, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने विवाद को अमेरिका का “आंतरिक मामला” बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

    पुरानी दोस्ती टूटी, अब बन गए विरोधी

    30 मई तक मस्क और ट्रंप साथ देखे गए थे और एक-दूसरे की तारीफ भी कर रहे थे। लेकिन इसके 6 दिन बाद ही बिग ब्यूटीफुल बिल पर मस्क का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ट्रंप के खिलाफ हमला बोलते हुए यहां तक कह दिया कि “मेरे बिना ट्रंप चुनाव नहीं जीत सकते थे।” मस्क ने 259 मिलियन डॉलर ट्रंप के चुनाव अभियान में खर्च करने का भी दावा किया। इसके बाद से दोनों के बीच संबंध लगातार खराब होते चले गए।

    मस्क को कितना नुकसान?

    ट्रंप से टकराव के बाद टेस्ला के शेयरों में 14% की गिरावट आई। इससे मस्क की निजी संपत्ति में 34 अरब डॉलर की एक दिन में गिरावट हुई, जो 2025 की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। पिछले कुछ महीनों में मस्क की कुल संपत्ति में लगभग 64.1 अरब डॉलर की कमी आई है। हालांकि, चुनाव के बाद मस्क की संपत्ति में बड़ा उछाल आया था – 5 नवंबर 2024 को उनकी नेटवर्थ 264 अरब डॉलर थी, जो 5 जून 2025 को बढ़कर 334 अरब डॉलर हो गई।

    दोनों कैसे एक-दूसरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं?

    मस्क के पास ट्रंप को चुनौती देने के ये हथियार हैं:
    • चुनावी फंडिंग रोक सकते हैं- मस्क ने ट्रंप को अब तक 250 मिलियन डॉलर की मदद दी है। आखिरी किस्त रोक सकते हैं।
    • सांठगांठ और घोटालों का खुलासा कर सकते हैं- मस्क ने ट्रंप पर जेफरी एप्स्टीन से जुड़ी फाइलें दबाने का आरोप लगाया है।
    • स्पेसएक्स जैसे मिशनों को रोक सकते हैं- NASA की सप्लाई करने वाले ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को लेकर मस्क ने चेतावनी दी थी।
    वहीं ट्रंप मस्क को इन तरीकों से घेर सकते हैं:
    • सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स रद्द कर सकते हैं- टेस्ला और स्पेसएक्स को मिलने वाले अरबों डॉलर के ठेके खतरे में आ सकते हैं।
    • टैक्स क्रेडिट खत्म कर सकते हैं- EV सेक्टर को मिलने वाले 7500 डॉलर प्रति वाहन की सब्सिडी खत्म हो सकती है।
    • मस्क की नागरिकता और नशीली दवाओं के इस्तेमाल की जांच करा सकते हैं।
    • सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर सकते हैं- जिससे मस्क को रक्षा और अंतरिक्ष प्रोजेक्ट्स से बाहर किया जा सकता है।

    क्या सुलह की कोई संभावना?

    सीएनएन को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा- “मैं मस्क के बारे में सोच भी नहीं रहा, लेकिन मैं उसकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के कॉमन फ्रेंड्स अब सुलह कराने की कोशिश में जुटे हैं। मस्क भी 5 जून के बाद से अब तक कोई नया हमला नहीं किया है। ये भी पढ़ें- बीजापुर नक्सल एनकाउंटर : नेशनल पार्क में तीसरे दिन मुठभेड़ जारी, दो और नक्सली ढेर; ऑटोमेटिक हथियार बरामद

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    कंटेंट क्रिटर से गुपचुप कर ली शादी, घर में कोई डेकोरेशन नहीं, 2 बार लग चुके रेप के आरोप

    Yash Dayal :कंटेंट क्रिटर से गुपचुप कर ली शादी, घर में कोई डेकोरेशन नहीं, 2 बार लग चुके रेप के आरोप

    सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप, AI से बनाए धमाकों के वीडियो

    जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार :सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप, AI से बनाए धमाकों के वीडियो

    दुनिया के बड़े मंच पर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने मारी बाजी, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

    OSCAR 2026 :दुनिया के बड़े मंच पर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने मारी बाजी, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

    वीजा खत्म… फिर भी इंदौर में रह रहा था नाइजीरियन युवक: गर्लफ्रेंड से मिलने आया तो पकड़ा गया, 10 दिन की प्रक्रिया के बाद डिपोर्ट

    वीजा खत्म… फिर भी इंदौर में रह रहा था नाइजीरियन युवक: गर्लफ्रेंड से मिलने आया तो पकड़ा गया, 10 दिन की प्रक्रिया के बाद डिपोर्ट

    मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: नर्मदा जल सप्लाई नहीं वहाँ पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर कई इलाके

    मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: नर्मदा जल सप्लाई नहीं वहाँ पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर कई इलाके

    क्रिकेटर मंधाना- शुभमन गिल बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर से सम्मानित, मिताली- द्रविड़ को मिला ये अवॉर्ड

    BCCI Naman Awards 2026 :क्रिकेटर मंधाना- शुभमन गिल बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर से सम्मानित, मिताली- द्रविड़ को मिला ये अवॉर्ड

    मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते नजर आए नेतन्याहू, बोले- उंगलियां भी गिन लो; देखें VIDEO

    ‘मैं मर गया हूं…’मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते नजर आए नेतन्याहू, बोले- उंगलियां भी गिन लो; देखें VIDEO

    अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, CM ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश

    कटक :अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, CM ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश

    महालक्ष्मी राजयोग दे रहे हैं 12 राशियों के लिए कुछ खास संकेत, जाने कैसा बीतेगा दिन

    Aaj Ka Rashifal 16 March:महालक्ष्मी राजयोग दे रहे हैं 12 राशियों के लिए कुछ खास संकेत, जाने कैसा बीतेगा दिन

    पिछड़ रहे बड़े शहर, इंदौर में 3 फीसदी तो भोपाल में 6 फीसदी लगे टीके

    HPV वैक्सिनेशन अभियान :पिछड़ रहे बड़े शहर, इंदौर में 3 फीसदी तो भोपाल में 6 फीसदी लगे टीके

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....