Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिजली विभाग का अलर्ट!भोपाल में कई क्षेत्रों में कल लंबी कटौती, ऐशबाग, अशोका गार्डन समेत कई इलाके प्रभावित

भोपाल में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 40 इलाकों में 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। ऐशबाग, अशोका गार्डन, तुलसी नगर समेत कई प्रमुख क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
भोपाल में कई क्षेत्रों में कल लंबी कटौती, ऐशबाग, अशोका गार्डन समेत कई इलाके प्रभावित

भोपाल के करीब 40 इलाकों में गुरुवार को 5 से 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके कारण सप्लाई प्रभावित होगी।

बिजली कटौती के चलते लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है।

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक

आम्र ईडन गार्डन, शिवालय, गिरधर परिसर, आम्र वैली, विधान एलिना, मंगेश हाइट, विनीत कुंज बी सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी, कस्टम कॉलोनी, विवेकानंद नगर, न्यू फोर्ट एक्सटेंशन, अवंतिका फेस-3, सुरेंद्र मणिक और आसपास के इलाके।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

बाग उमराव दूल्हा, इंद्रा कॉलोनी, ऐशबाग, महामाई का बाग, बरखेड़ी फाटक, चांदबड़, शंकराचार्य नगर, धोबी घाट, कौशल्या टॉवर, वर्धमान ग्रीन और आसपास के इलाके।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 

अशोक विहार, अंत्योदय नगर, अशोका गार्डन, एकता पुरी, स्वदेश नगर, विनायक होम्स, सेमरा, बैंक कॉलोनी, रानी अमन बाई कॉलोनी, तुलसी नगर, सोनिया विहार, नवीन नगर, फूटी बावड़ी और आसपास के इलाके।

सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक

बंजारी बस्ती, दशहरा मैदान और आसपास के इलाके।

प्रशासन की अपील

बिजली कंपनी ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस के बाद सप्लाई सामान्य हो जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts