भोपाल:ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक प्लान लागू: कई रूट डायवर्ट, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

राजधानी भोपाल में ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। ईद के दिन शहर में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग एक साथ ईदगाह या बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने जाएंगे। इसलिए पुलिस ने खास ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है, वहीं भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है।
ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक प्लान लागू: कई रूट डायवर्ट, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
AI GENERATED IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जानकारी के मुताबिक, ईद के दिन सुबह से लेकर नमाज खत्म होने तक शहर के प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा। खासतौर पर उन रास्तों पर जहां बड़ी मस्जिदें हैं, वहां वाहनों की एंट्री सीमित कर दी जाएगी। प्रशासन के अनुसार नमाज के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और ट्रैफिक जाम होने की स्थिति से बचा जा सके, इसलिए ये व्यवस्था की जा रही है। 

    ईदगाह जाने के लिए तय किए गए रास्ते

    ईद के मौके पर नमाज अदा करने जाने वाले लोगों के लिए विशेष रूट तय किए गए हैं। पैदल यात्री और वाहन भोपाल गेट से तरुण पुष्कर होते हुए ईदगाह पहुंच सकेंगे। इसके अलावा गोलघर से परी बाजार के रास्ते भी ईदगाह जाया जा सकता है। वीआईपी गेस्ट हाउस और टीबी अस्पताल मार्ग भी आने-जाने के लिए खुले रहेंगे। आसपास की कॉलोनियों में जाने वाले लोग नजदीकी गलियों का उपयोग करेंगे। ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद और जामा मस्जिद में भी नमाज होगी।

    ये भी पढ़ें: झाबुआ: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, महिला क्लर्क का पति 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    भारी वाहनों के लिए बदला गया रूट

    इंदौर, उज्जैन और राजगढ़-ब्यावरा की ओर से आने वाली बसें लालघाटी से सीधे नादरा बस स्टैंड नहीं जाएंगी, बल्कि हलालपुर बस स्टैंड तक ही चलेंगी। लालघाटी और कोहेफिजा से शहर के अंदर जाने वाले वाहनों को वीआईपी रोड से डायवर्ट किया गया है। नादरा बस स्टैंड से लालघाटी जाने वाली बसों को जेपी नगर तिराहे और बेस्ट प्राइस करोंद के रास्ते भेजा जाएगा।

    कुछ रास्तों पर पूरी तरह प्रतिबंध

    ईद के दिन कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। लालघाटी से रॉयल मार्केट, मोती मस्जिद, तीन मोहरा और नादरा बस स्टैंड की ओर बड़ी बसों और बीसीएलएल बसों की एंट्री नहीं होगी। साथ ही ईदगाह की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भारी वाहन, मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts