Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में अकीदत और उत्साह से शामिल हुए लोग, पुष्प वर्षा कर भाईचारे का दिया संदेश

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बेगमगंज में रिवायती जुलूस निकाला गया। जुलूस में अखाड़ों के युवाओं ने लेझम और ढोल-ताशों के साथ करतब दिखाए। विभिन्न स्थानों पर जुलूस का स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई। 
बेगमगंज में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में अकीदत और उत्साह से शामिल हुए लोग, पुष्प वर्षा कर भाईचारे का दिया संदेश
बेगमगंज। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया।

बेगमगंज। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष आरिफ राईन के नेतृत्व में काजी मोहल्ले से रिवायती जुलूस निकाला गया। इस दौरान मस्जिदों और मदरसों में पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्म और वफात से जुड़े प्रसंगों पर धार्मिक तकरीरें की गईं। लोगों ने घरों में मीठे पकवान तैयार कर परिचितों और रिश्तेदारों को भेजे। जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। जेल, अस्पताल और मदरसे में फल, बिस्किट तथा दूध के पैकेट वितरित कर सेवा और भाईचारे का संदेश दिया गया।

अखाड़ों के करतब और ऊंट-घोड़ों ने खींचा ध्यान

/img/514/1787750268374

जुलूस में हिलाली अखाड़े के युवाओं ने ढोल-ताशों की धुन पर लेझम के शानदार करतब प्रस्तुत किए। सागर से आई नंदनी धमाल पार्टी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को आकर्षक बनाया। देवास से आए ऊंटों और घोड़ों की जोड़ी ने बधाई नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन में सहभागिता की।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी में ईद मिलाद-उन-नबी पर दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, रक्षाबंधन के साथ नजर आईं शुभकामनाएं

जगह-जगह हुआ स्वागत, बालाई टेकरी पर हुआ समापन

पुराने बस स्टैंड पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह जाट ने मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष आरिफ राईन का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। खलीफाओं का भी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। स्वर संगीत स्वास्थ्य सेवा समिति ‘एक प्रयास ग्रुप’ ने डॉक्टर जितेंद्र तोमर के नेतृत्व में जुलूस पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बजरिया में संजय राय, विधायक निवास और न्यू स्टार ग्रुप की ओर से भी जुलूस का स्वागत किया गया। नगर पालिका परिसर में पेयजल तथा नवाब ब्रदर्स की ओर से पानी के पाउच की व्यवस्था की गई। काजी मोहल्ले से शुरू हुआ जुलूस माला फाटक, किला, कबीट चौराहा, गांधी बाजार, पुराने बस स्टैंड, नए बस स्टैंड और एक्सचेंज रोड होते हुए बालाई टेकरी मदरसा ग्राउंड पहुंचा, जहां धार्मिक अनुष्ठान के बाद इसका समापन किया गया। 

/img/514/1787750262410
Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts