हरदा में हाथठेले पर प्याज और शक्कर लेकर निकले कांग्रेसी, जनता को बांटी एक-एक चुटकी शक्कर

हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने हाथठेले पर प्याज और शक्कर रखकर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरे। इस दौरान महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इतना ही नहीं, जनता को एक एक चुटकी शक्कर देकर महंगाई को उजागर किया गया।
सरकार महंगाई पर नियंत्रण रख पाने में फेल
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में फेल साबित हो रही है। पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद अब गरीब तथा मध्यमवर्गीय परिवारों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। शक्कर जहां 45 और 50 रुपए से सीधे 70 रुपये किलो पहुंच गई है। प्याज के दाम भी आसमान छू रहे हैं। फुटकर में प्याज 50 से 60 रुपए किलो बिक रही है। जिसके बोझ तले आम जनता दब रही है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कहा कि यह सरकार बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा सरकार जैसे नारों के बल पर सत्ता में आई और अब महंगाई पर कोई लगाम नहीं है।
ये भी पढ़ें: हरदा में अंधे कत्ल का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने की गिन्नी को लेकर हुआ था विवाद
पूर्व नपाध्यक्ष, संगठन महासचिव के साथ कांग्रेसजन उपस्थित रहे
प्रदर्शन दौरान अन्य वक्ताओं ने भी महंगाई पर जोरदार हमला बोला। प्रदर्शन में पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, जिला संगठन महासचिव गोविंद सुरमा, जिला महासचिव सूरजसिंह राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सुरमा, आशुतोष कोठारी, विजय सुरमा, रामदास पटेल, सुरेंद्र सराफ, इकबाल अहमद, रमेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-मंत्री विजय शाह को बर्खास्त किया जाए, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग




















