Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंधेरे में नहीं दिखा खड़ा ट्रक... आयशर जा घुसा पीछे! चालक के दोनों पैर फंसे, SDRF ने चलाया रेस्क्यू

बिचौली मर्दाना ब्रिज पर देर रात भीषण हादसा, पुलिस और SDRF ने काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से निकाला; ट्रक चालक की लापरवाही की भी जांच
अंधेरे में नहीं दिखा खड़ा ट्रक... आयशर जा घुसा पीछे! चालक के दोनों पैर फंसे, SDRF ने चलाया रेस्क्यू

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बिचौली मर्दाना ब्रिज पर जा रहा आयशर वाहन सड़क पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आयशर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के दोनों पैर केबिन में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला। घायल को देर रात करीब 2 बजे एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

अंधेरे में नजर नहीं आया ट्रक

कनाड़िया पुलिस के अनुसार हादसा बिचौली मर्दाना ब्रिज पर हुआ। घायल चालक की पहचान राहुल शर्मा (29), पिता सुरेश शर्मा के रूप में हुई है। राहुल रात के समय आयशर लेकर ब्रिज से गुजर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर खड़ा ट्रक अंधेरे के कारण उसे दिखाई नहीं दिया और आयशर सीधे ट्रक के पीछे जा टकराया। टक्कर के बाद राहुल वाहन में फंस गया और उसके दोनों पैर बाहर निकालना मुश्किल हो गया।

 

ये भी पढ़ें: 3 माह की बच्ची का शव कब्र से निकाला, घर के सामने फेंका! ग्वालियर में बवाल

SDRF ने काट-छांटकर निकाला चालक

सूचना पर एसीपी आशीष पटेल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद SDRF टीम ने वाहन में फंसे राहुल को निकालने का अभियान शुरू किया। SDRF के कपिल मल्होत्रा, दिनेश धनेरिया और प्रदीप वर्मा सहित जवानों ने काफी देर तक रेस्क्यू किया। मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया।

 

ये भी पढ़ें: बारिश का कहर! 18 राज्यों में अलर्ट, नदियां उफनीं, यूपी-बिहार से हिमाचल तक बाढ़ का खतरा

सड़क पर खड़ा ट्रक भी जांच के घेरे में

पुलिस अब हादसे के दूसरे पहलू की भी जांच कर रही है। ट्रक सड़क पर किस वजह से खड़ा था और रात के समय उसके पीछे पर्याप्त सुरक्षा संकेत या चेतावनी व्यवस्था थी या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

 

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts