PlayBreaking News

Haryana Court Clerk Recruitment 2026 :हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

हरियाणा अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Follow on Google News
हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Haryana Court Clerk Recruitment 2026

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती समिति ने क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला एवं सत्र न्यायालयों में होगी भर्ती

यह भर्ती हरियाणा के जिला एवं सत्र न्यायालयों में की जाएगी। भर्ती अभियान के तहत विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

आयु सीमा और योग्यता

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी मांगी गई है। उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन CBT, CPT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज और इंग्लिश विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

ये भी पढ़ें: RRB Section Controller CBAT Exam Date 2026 : रेलवे में नौकरी का मौका! 6 जून को परीक्षा, 368 पदों पर होगी भर्ती; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग पुरुष उम्मीदवार: 1200 रुपये

सामान्य वर्ग महिला उम्मीदवार: 875 रुपये

SC, BC, EWS और ESM वर्ग: 710 रुपये

PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts