Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रणबीर कपूर को ED का समन : ऑनलाइन गेमिंग मामले में 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया; टाइगर श्रॉफ-सनी लियोनी समेत रडार पर कई स्टार

Follow on Google News
रणबीर कपूर को ED का समन : ऑनलाइन गेमिंग मामले में 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया; टाइगर श्रॉफ-सनी लियोनी समेत रडार पर कई स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ED ने समन भेजा है। जांच एजेंसी ने उन्हें 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा हुआ है। रणवीर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। सौरभ के ऊपर हवाला के जरिए कलाकारों को पैसे देने का आरोप है। इस केस में सिर्फ रणबीर कपूर का ही नाम सामने नहीं आ रहा, बल्कि लिस्ट में 15-20 सेलेब्स और हैं जो ईडी के रडार पर हैं।

केस में इन सेलेब्स का भी नाम शामिल

इस केस में रणबीर कपूर के अलावा 15-20 सेलेब्स के भी नाम सामने आए हैं, जो ईडी के रडार पर हैं। इस लिस्ट में आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक का नाम शामिल है। इन सभी से पूछताछ हो सकती है। इन दिनों ED 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उसके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है।

शादी में खर्च किए थे 200 करोड़ रुपए

'महादेव गेमिंग-बेटिंग' एक ऑनलाइन सट्टेबाजी का प्लेटफॉर्म है। फरवरी में इस ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी। जिसमें 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया था। शादी में इन सभी सेलेब्स ने परफॉर्म किया था, जिसके लिए इन्हें मोटी रकम भी दी गई थी। इस आलीशान शादी का वीडियो भारतीय एजेंसियों के हाथ लगा है। शादी में परफॉर्म करने के लिए जितने भी सेलेब्स बुलाए गए थे, वे सभी अब रडार पर आ गए हैं।

ईडी ने कई शहरों में की थी छापेमारी

इस शादी को मुंबई की इवेंट कंपनी R1 इवेंट ने ऑर्गेनाइज किया था। मुंबई में इस कंपनी के दफ्तर पर ईडी ने छापेमारी भी की है। ईडी ने कुछ दिनों पहले मुंबई, भोपाल, कोलकाता के उन हवाला ऑपरेटरों के यहां छापे मारे। जिन्होंने इस इवेंट के लिए रकम मुंबई की इवेंट फर्म को भेजी थी। सिंगर नेहा कक्कड़, सुखविंदर सिंह, अभिनेता भारती सिंह और भाग्यश्री को परफॉर्म करने के लिए यहां से पेमेंट किया गया था। कंपनी को सौरभ चंद्राकर ने अवैध तरीके से हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए पहुंचाए थे। ईडी की जांच में सामने आया कि, कई लोग हैं जो महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े हैं। इसके अलावा महादेव बुक ऐप और सट्टेबाजी का यह मामला छत्तीसगढ़ के कुछ पॉलिटीशियन्स, पुलिस ऑफिसर्स और राजनेताओं के साथियों से भी जुड़ा हुआ है। ईडी, महादेव ऑनलाइन गेमिंग-बेटिंग ऐप की डीपली जांच कर रहा है। इस सट्टेबाजी ऐप का टर्नओवर करीब 20000 करोड़ रुपए है। हाल ही में ईडी की टीम ने रायपुर, कोलकाता, भोपाल, मुंबई के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है।

क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल मनी लॉन्ड्रिंग केस में वांटेड हैं। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सौरभ कभी जूस बेचा करता था। चंद्राकर ने दुबई के एक 7 स्टार होटल में 18 सितंबर 2022 को एक पार्टी दी थी। जिसमें कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे, जिसके लिए उन्होंने 40 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। सौरभ ने इसी साल फरवरी में हुई अपनी शादी में अपने परिवार वालों को नागपुर से प्राइवेट जेट्स के जरिए दुबई बुलाया था। मुंबई से बॉलीवुड सेलेब्स, वेडिंग प्लानर्स, डांसर्स और डेकोरेटर्स भी दुबई पहुंचे थे। इन 17 सेलेब्स ने इसी शादी में परफॉर्म किया था। पिछले साल दिसंबर से चल रही इस केस की इन्वेस्टिगेशन में अब बॉलीवुड कनेक्शन सामने आया है। महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप के प्रमोटर्स दुबई से हैं जहां बैटिंग अवैध है। इसे 30 सेंटर्स से ऑपरेट किया जाता है। इस के प्रमोटर्स दुबई से हैं जहां बैटिंग अवैध है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts